Mobile Hack

Mobile Hack - ख़बरें

  • Smartphone Hacks: इन 5 तरीकों से बड़ी से बड़ी फाइल मिनटों में ट्रांसफर, इंटरनेट की जरूरत नहीं!
    आज भी कई जगह इंटरनेट कमजोर होने या डेटा खत्म होने की समस्या रहती है, जिससे फाइल शेयर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन में ही कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी मदद से बिना इंटरनेट के भी आसानी से फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजे जा सकते हैं। Nearby Share, Bluetooth और Wi-Fi Direct जैसे ऑप्शन अच्छी स्पीड के साथ फाइल ट्रांसफर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा USB केबल और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके भी बड़ी फाइल शेयर की जा सकती है। सही तरीके का चुनाव करके आप बिना डेटा खर्च किए फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये
    पुराना स्मार्टफोन अक्सर घर में बेकार पड़ा रहता है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह कई कामों में उपयोगी साबित हो सकता है। इसे CCTV कैमरा, Smart TV रिमोट, कार GPS या बच्चों के लर्निंग डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान ऐप्स और सेटिंग्स की जरूरत होती है, जिनसे फोन को नए काम के लिए तैयार किया जा सकता है। इस तरह आप न सिर्फ अपने पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त खर्च से भी बच सकते हैं और रोजमर्रा के काम आसान बना सकते हैं।
  • पुराने कूलर को बनाएं स्मार्ट! टाइमर से लेकर वॉयस कंट्रोल तक, बजट में ऐसे करें पूरा सेटअप
    गर्मी के मौसम में कूलर को बार-बार मैनुअली कंट्रोल करना परेशानी बन सकता है, लेकिन अब आप अपने नॉर्मल कूलर को स्मार्ट बना सकते हैं। कुछ बेसिक डिवाइसेज जैसे स्मार्ट प्लग, टाइमर प्लग और IR ब्लास्टर की मदद से कूलर को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ऑन-ऑफ, टाइमिंग और ऑटोमेशन सेट करना आसान हो जाता है। खास बात यह है कि इस सेटअप के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता और 1000 से 2000 रुपये के अंदर काम हो सकता है। यह तरीका खासकर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो कम बजट में स्मार्ट होम जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • Smartphone Hack: फोन में ये सेटिंग ऑन की तो कॉपी किया हुआ टेक्स्ट कभी नहीं खोएगा!
    Android स्मार्टफोन्स में clipboard फीचर मिलता है, जो कॉपी किए गए टेक्स्ट और लिंक को अस्थायी रूप से सेव करता है। Gboard जैसे कीबोर्ड के जरिए यूजर्स clipboard हिस्ट्री एक्सेस कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पुराने टेक्स्ट को दोबारा पेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स जरूरी टेक्स्ट को pin करके सेव भी कर सकते हैं, ताकि वह डिलीट न हो। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है, जिन्हें बार-बार कॉपी-पेस्ट करना पड़ता है और टेक्स्ट मैनेज करना होता है।
  • Instagram का सुपर यूजर बनना है? ये 7 Settings बदलते ही बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस
    Instagram में कई ऐसे hidden फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपना एक्सपीरियंस बेहतर बना सकते हैं। Hidden Words, Intelligent content filters और algorithm reset जैसे ऑप्शन्स के जरिए स्पैम कमेंट्स और बेकार कंटेंट को रोका जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपनी प्राइवेसी बढ़ाने के लिए online status, read receipts और ad preferences को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
  • Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
    भारत सरकार ने एंड्रॉयड 14, 15 और एंड्रॉयड 16 वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए एक चेतावनी जारी की है।
  • 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
    Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है, जहां Google Play Store के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चोरी कर सकता है और सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह Play Store के जरिए फैला, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • Mobile हैक होने पर क्या हैकर आपकी स्क्रीन का देख सकता है? जानें
    आज के समय में स्मार्टफोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो ऐसे में साइबर अटैक का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हमेशा हैकर्स की नजर आपने फोन और उसमें मौजूदा कीमती डाटा पर रहती है। अगर आपक फोन हैक होगा तो आपको कई संकेत नजर आ सकते हैं। फोन की स्क्रीन से छेड़छाड़ हुई तो कई असामान्य गतिविधि जैसे कि माउस अपने आप हिल सकते हैं या बिना आपके इनपुट के ऐप्स खुल सकते हैं।
  • आपका Mobile हैक तो नहीं? फोन इस्तेमाल करते वक्त इन 10 पॉइंट्स का रखें ध्यान
    हैकर अक्सर फोन पर कब्जा पाने का ट्राई करते रहते हैं। इससे लोगों की निजी जानकारी की चोरी होने के साथ वित्तीय तौर पर नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है और अगर आपको अपने फोन में इस प्रकार की कोई भी संदिग्ध एक्टिविटी नजर आती है तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है या फिर हैक करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • अपने फोन में तुरंत बदल लें ये 2 सेटिंग्स, हैकर्स से हमेशा रहोगे सेफ!
    iPhone यूजर्स के लिए नई सिक्योरिटी अलर्ट आई है। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन के अनुसार, iPhone की दो सेटिंग्स - “Ask to Join Networks” और “Automatically AirPlay to TVs” डिफॉल्ट रूप से ऑन रहती हैं और हैकर्स इन्हीं के जरिए यूजर्स के डेटा तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूजर्स को इन सेटिंग्स को “Off” या “Ask” पर सेट कर देना चाहिए ताकि फोन किसी पब्लिक नेटवर्क या अनजान डिवाइस से ऑटो-कनेक्ट न हो। इन बदलावों से न सिर्फ फोन की सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है।
  • आपका मोबाइल हैक तो नहीं? खुद से करें ऐसे चेक
    अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपका फोन हैक हो गया है या आपको ऐसा शक है तो आप इस प्रकार चेक कर सकते हैं कि आपके फोन से किस प्रकार की सुविधाएं आगे फॉरवर्ड की गई हैं। सबसे पहले आपको अपने फोन में डायल सेक्शन पर जाकर *#67# टाइप करना है और फिर सेंड कर देना है। उसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर जानकारी आएगी कि कौन कौन-सी चीजें आगे को फॉरवर्ड (हैकर्स को) की गई हैं।
  • BSNL के सब्क्राइबर्स के डेटा की चोरी में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार
    पिछले वर्ष के अंत में अमेरिका के एक सैनिक को अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों से हैक किए गए डेटा को बेचने की कोशिश में पकड़ा गया था। दक्षिण कोरिया में तैनात Cameron John Wagenius एक कम्युनिकेशंस स्पेशिलिस्ट है। अमेरिका में टेक्सस से कैमरून को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। BSNL के डेटा की चोरी में इसके शामिल होने का शक है।
  • विपक्षी नेताओं को हैकिंग के अलर्ट पर सरकार ने अमेरिका से तलब किए Apple के एग्जिक्ययूटिव्स
    CERT-In ने इस बारे में देश में एपल के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की थी लेकिन यह मामला उनके दायरे से बाहर था। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अमेरिका के एपल के सायबर सिक्योरिटी एग्जिक्यूटिव्स की एक टीम भारत आएगी
  • iPhone हैकिंग मामले में केंद्र सरकार ने भेजा Apple को नोटिस, जांच के घेरे में कंपनी
    बहुत से विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें एपल से हैकिंग से जुड़ा एक अलर्ट मिला है और इसमें कहा गया है कि 'स्टेट स्पॉन्सर्ड' अटैकर्स उनके आईफोन को हैक करने की कोशिश में हैं
  • ऑफ होने के बाद भी हैक हो सकते हैं Apple iPhones
    स्टडी में साबित किया गया है कि यह फीचर यूजर्स के भले के लिए तो डेवलप किया गया है, लेकिन यदि हैकर्स चाहे तो इसका दुरुपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इन वायरलेस चिप्स की सुरक्षित एलिमेंट्स तक सीधी पहुंच होती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »