इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S, PC और Game Pass यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किए गए इस नए रेसिंग गेम में Japan बेस्ड ओपन-वर्ल्ड मैप, 550 से ज्यादा कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स दिए गए हैं। गेम भारत में Xbox प्लेटफॉर्म पर 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ, जबकि Steam यूजर्स को सुबह एक्सेस मिला। Standard Edition की कीमत करीब ₹5,499 रखी गई है। वहीं Premium Edition यूजर्स को Early Access और अतिरिक्त कंटेंट भी मिलता है। गेम Xbox Game Pass पर Day One से उपलब्ध है।