Xiaomi ने जारी किया Mi MIX 2S का टीज़र, दिखे ये फीचर

Xiaomi ने बुधवार आगामी Mi MIX 2S स्मार्टफोन के लिए दो वीडियो टीज़र जारी किए हैं। इन्हें चीनी वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किया गया है, जिनसे Mi MIX 2S स्मार्टफोन के फीचर का इशारा मिला है।

Xiaomi ने जारी किया Mi MIX 2S का टीज़र, दिखे ये फीचर
ख़ास बातें
  • Mi MIX 2S स्मार्टफोन के लिए दो वीडियो टीज़र जारी
  • चीनी वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किए गए वीडियो टीज़र
  • Mi MIX 2S स्मार्टफोन के फीचर का मिला इशारा
विज्ञापन
Xiaomi ने बुधवार आगामी Mi MIX 2S स्मार्टफोन के लिए दो वीडियो टीज़र जारी किए हैं। इन्हें चीनी वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किया गया है, जिनसे Mi MIX 2S स्मार्टफोन के फीचर का इशारा मिला है। पहला टीज़र में लोकप्रिय कलाकार वैन गॉग देखे गए हैं, साथ ही अनलॉक बटन भी इसमें दिख रही है जिससे फेस रिकग्निशन फीचर का इशारा मिला है। वहीं, दूसरे टीज़र में लोकप्रिय पेंटिंग और कुछ कैमरा फीचर दिखाए गए हैं, जिसका अर्थ एआई से लैस सीन रिकग्निशन फीचर से निकाला जा रहा है।

दोनों टीज़र शाओमी के आधिकारिक एकाउंट से वीबो पर पोस्ट किए गए हैं। मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन चीन में 27 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। पिछले साल आए शाओमी के Mi MIX 2 का अपग्रेड वर्ज़न पिछले फोन के मुकाबले डिज़ाइन के मामले में भी अलग हो सकता है। फोन के बैक में आईफोन एक्स जैसा वर्टिकल डुअल रियर कैमरा है। साथ ही हाल में आईं अफवाहों के मुताबिक, फोन में फ्रंट फेसिंग नॉच भी है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक टीज़र तस्वीरों ने सेल्फी नॉच वाली बात का खंडन किया था।

इसके अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है Mi MIX 2S वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें ग्लास बैक पैनल भी दिया जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि इस नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करेगा। शाओमी Mi MIX 2S चीन में 27 मार्च को लॉन्च होना है। कीमत, उपलब्धता और फीचर की विस्तृत जानकारी हम आपको लॉन्च के ठीक बाद अगले हफ्ते देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »