• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • रेगिस्‍तान में नदी की तरह बह रहा लावा! अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर, जानें पूरा मामला

रेगिस्‍तान में नदी की तरह बह रहा लावा! अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर, जानें पूरा मामला

बेसाल्टिक लावा प्रवाह को कैरिजोजो मालपाइस (Carrizozo Malpaís) के नाम से जाना जाता है। लगभग 130 वर्ग मील (337 वर्ग किलोमीटर) में फैला यह लावा प्रवाह 50 मील (80 किलोमीटर) लंबा है।

रेगिस्‍तान में नदी की तरह बह रहा लावा! अंतरिक्ष से ली गई तस्‍वीर, जानें पूरा मामला

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह न्यू मैक्सिको में चिहुआहुआ रेगिस्तान के एक शहर कैरिजोजो के पास स्थित है।

ख़ास बातें
  • न्यू मैक्सिको में रेगिस्तान में फैला है लावा प्रवाह
  • रेगिस्तान में उकेरे गए गहरे निशान जैसा दिखता है
  • तस्‍वीर बेसाल्टिक लावा प्रवाह की है
विज्ञापन
किसी चीज की विशालता का पता उसे दूर से देखने पर चलता है जैसे- नदी, पहाड़, ज्‍वालामुखी आदि। इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने न्यू मैक्सिको में रेगिस्तान में फैले एक प्राचीन लावा प्रवाह (lava flow) की आश्चर्यजनक तस्वीर खींची है। ऊपर से देखने पर यह रेगिस्तान में उकेरे गए एक गहरे निशान की तरह दिखती है। यह तस्‍वीर बेसाल्टिक लावा प्रवाह की है। 

बेसाल्टिक लावा प्रवाह को कैरिजोजो मालपाइस (Carrizozo Malpaís) के नाम से जाना जाता है। लगभग 130 वर्ग मील (337 वर्ग किलोमीटर) में फैला यह लावा प्रवाह 50 मील (80 किलोमीटर) लंबा है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, यह न्यू मैक्सिको में चिहुआहुआ रेगिस्तान के एक शहर कैरिजोजो के पास स्थित है और पिछले 10 हजार साल में पृथ्वी पर बनने वाले सबसे बड़े लावा प्रवाह में से एक है। 

कैरिजोजो मालपाइस लावा प्रवाह की शुरुआत जिस विस्‍फोट से हुई, वह लगभग 5,000 साल पहले शुरू हुआ। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार यह विस्‍फोट करीब 20 से 30 साल तक होता रहा। तब ज्‍वालामुखी से धीरे-धीरे मैग्‍मा बाहर निकल गया। यूएसजीएस के अनुसार, सतह के नीचे इंसुलेटेड लावा ट्यूब हैं, जो पिघली हुई चट्टान को एक बड़े इलाके में फैलाती है। 

यह तस्‍वीर ISS पर सवार एक अज्ञात अंतरिक्ष यात्री ने 30 जून को क्लिक की थी, जो चार तस्वीरों का एक मोजेक है। रिपोर्ट के अनुसार, यह इस लावा प्रवाह की सबसे विस्तृत छवियों में से एक है, जिसे ऊपर से कैप्‍चर किया गया है। नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने 26 सितंबर को यह तस्‍वीर रिलीज की। 

तस्‍वीर में दिखाई देने वाला ज्‍यादातर लावा एक छोटे 88 फुट ऊंचे वेंट से निकला है। इलाके के लोग इसे ‘छोटी काली चोटी' कहते हैं। अर्थ ऑब्‍जर्वेटरी के अनुसार, ऊपर से देखने पर यह लावा क्षेत्र बेजान लग सकता है, लेकिन यह कई रेगिस्तानी पौधों जैसे- कांटेदार नाशपाती कैक्टस (ओपंटिया), बारहमासी फूल और जुनिपर पेड़ों को विक‍सित होने में मदद करता है। जमे हुए मैग्‍मा में ये पौधे विकसित हो सकते हैं।  

इस लावा प्रवाह के बारे में एक और खास बात यह है कि पृथ्‍वी पर कहीं और इस तरह से लावा नहीं बहता। 5 हजार साल पहले पृथ्‍वी पर हुए विस्‍फोट का असर आज भी बरकरार है, जो वैज्ञानिकों को हैरान करता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »