• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • FIFA World Cup 2022: F16 फाइटर जेट के सुरक्षा घेरे में कतर पहुंची पोलैंड टीम, आप भी देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022: F16 फाइटर जेट के सुरक्षा घेरे में कतर पहुंची पोलैंड टीम, आप भी देखें वीडियो

हाल ही में पोलैंड-यूक्रेन सीमा के पास गिराए गए मिसाइल के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

FIFA World Cup 2022: F16 फाइटर जेट के सुरक्षा घेरे में कतर पहुंची पोलैंड टीम, आप भी देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 20 नवंबर से शुरू होगा

ख़ास बातें
  • पोलैंड की फुटबॉल टीम के हवाई जहाज को लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया
  • पोलैंड (Poland) यूक्रेन और रूस दोनों के साथ अपना बॉर्डर शेयर करता है
  • बॉर्डर पर हुए हालिया मिसाइल हमले के बाद पोलैंड ने लिया यह फैसला
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: इस साल फीफा विश्व कप की मेजबानी कतर (Qatar) कर रहा है, जो कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। अभी वर्ल्ड कप शुरू भी नहीं हुआ है कि फुटबॉल जगत से दिलचस्प खबरे आनी शुरू हो गई है। विश्व कप के लिए अब सभी फुटबॉल टीमें अब कतर की तरफ कूंच कर रही है। इनमें से एक टीम पोलैंड भी है। यूं तो सभी टीमों का आगमन आम तरीके से हुआ, लेकिन पोलैंड की फुटबॉल टीम जिस तरह से कतर आई है, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पोलैंड की फुटबॉल टीम के हवाई जहाज को लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) का असर कई देशों पर पड़ रहा है, खासतौर पर यूक्रेन के सीमावर्ती देशों पर, जिनमें से एक पोलैंड है। पोलैंड (Poland) यूक्रेन और रूस दोनों के साथ अपना बॉर्डर शेयर करता है। हाल ही में पोलैंड-यूक्रेन सीमा के पास गिराए गए मिसाइल के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी।
 

इस घटना का ही असर है कि पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने कतर वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए उड़ान भरी और उनके हवाई जहाज के साथ सरकार ने दो F16 फाइटर जेट को भी भेजा। इसका एक वीडियो पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी शेयर किया। पोलैंड के खिलाड़ियों को ले जा रहे विमान को F16 जेट द्वारा कथित तौर पर देश की सीमा के बाहर सुरक्षित पहुंचाया गया।
 

इसके अलावा, पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के ट्विटर अकाउंट ने लड़ाकू विमानों की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया और लिखा, (अनुवादित) "हमें F16 विमानों द्वारा पोलैंड की दक्षिणी सीमा तक पहुँचाया गया! पायलटों को धन्यवाद और शुभकामनाएं!"

फीफा वर्ल्ड कप में पोलैंड मंगलवार को ग्रुप C मुकाबले में मैक्सिको के खिलाफ (Poland vs Mexico) पहला मैच खेलेगा। टीम 30 नवंबर को ग्रुप के सबसे प्रत्याशित मैच में लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) की अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला करने से पहले 26 नवंबर को सऊदी अरब से भिड़ेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »