आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में सुपर सिक्स का आज आखिरी मुकाबला होने जा रहा है। मैच पर दुनियाभर की नजरें गड़ी हुई हैं क्योंकि यह मैच आम मैच नहीं है। यह मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच है। 1 फरवरी को India U19 vs Pakistan U19 मैच होने जा रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा में हुआ था। पहले ODI में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले हुए मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था जो कि फैंस के लिए निराशा का कारण बना। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। टीम अच्छी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही थी कि बारिश ने मैच बिगाड़ दिया।
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सेमीफाइनल मैच हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला 30 अक्टूबर यानी आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से भारत को हरा दिया था।
भारत-ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर यानी आज से हो रही है। पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसको लेकर फैंस में कई दिनों से एक्साइटमेंट है। खास बात ये है कि इस सीरीज के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा लगभग सालभर बाद इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आने वाले हैं।
IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिडंत होने वाली है। आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का यह 58वां मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने दोनों ही मैच जीतने हैं, और अन्य टीमों के रिजल्ट पर भी टीम का इस टूर्नामेंट में भविष्य टिका है। बैंगलुरु अपने इस सीजन में खेले गए 11 में से 8 मैच जीत चुकी है। टीम एक मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
IPL 2025 में आज टूर्नामेंट का 58वां मैच PBKS vs DC के बीच होने जा रहा है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। दिल्ली कैपिटल्स को अक्षर पटेल लीड करेंगे। मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने अभी तक खेले गए मैचों में सात जीत और तीन हार दर्ज की हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने छह जीत और चार हार दर्ज की हैं।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 53वां और 54वां मैच होने वाला है। पहला मैच कोलकाता और राजस्थान की टीमों, यानी KKR vs RR के बीच होगा। दूसरा मैच पंजाब और लखनऊ टीमों के बीच यानी PBKS vs LSG का होगा। KKR vs RR मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। जबकि PBKS vs LSG मैच शाम के समय 7.30PM पर शुरू होगा।
IPL 2025 में आज कोलकाता की टीम का मुकाबला पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आज 44वां मैच है। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्या रहाणे संभालेंगे। जबकि पंजाब की टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। मौजूदा सीजन में कोलकाता ने अभीतक 3 मैच ही जीते हैं। जबकि पंजाब की टीम पांच मैच जीत चुकी है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 38वां मैच शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। PBKS vs RCB मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। CSK vs MI के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 35वां और 36वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 36वां मैच शाम को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2025 में टूर्नामेंट का 33वां मैच होने जा रहा है। दिन का इकलौता मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) संभाल रहे हैं। जबकि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या लीड करेंगे। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 26वां और 27वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम को ऋषभ पंत संभालेंगे जबकि गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। आईपीएल 2025 का 27वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा।
IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला है। चेन्नई की टीम में कप्तानी आज महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। टीम ने टूर्नामेंट में 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है। कोलकाता की टीम भी इस बार संघर्ष कर रही है। टीम ने 5 में से 2 ही मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
IPL 2025 में आज 17वां और 18वां मुकाबला होगा। डबल हेडर में 17वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक तीन मैचों में से एक ही जीता है। 18वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।