IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में GT vs DC, और RR vs LSG का घमासान, यहां देखें मैच फ्री!

टूर्नामेंट का आज 35वां और 36वां मैच होने वाला है।

IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में GT vs DC, और RR vs LSG का घमासान, यहां देखें मैच फ्री!

दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

ख़ास बातें
  • पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।
  • गुजरात को होम ग्राउंड का सपोर्ट मिल सकता है।
  • मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 35वां और 36वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 36वां मैच शाम को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज IPL में GT vs DC के बीच दिन का पहला मुकाबला होगा। मैच अहमदाबाद में होगा जहां पर गुजरात को होम ग्राउंड का सपोर्ट मिल सकता है। दिल्ली इस टूर्नामेंट में खेले गए 6 में से 5 मैच जीत चुकी है जबकि गुजरात की टीम भी 6 में से 4 मैच जीत चुकी है। दोनों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दिन का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होना है। मैच देर शाम को शुरू होगा जिसका समय 7.30PM रहेगा। राजस्थान और लखनऊ की टीमों ने आईपीएल में एक दूसरे के साथ 5 मैचों में मुकाबला किया है। 5 मैचों में से लखनऊ ने 1 में जीत हासिल की जबकि राजस्थान ने लखनऊ को 4 मैचों में शिकस्त दी। यानी यहां राजस्थान की टीम मजबूत दिखती है। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

GT vs DC, RR vs LSG मैच कब होगा?

GT vs DC और RR vs LSG मैच आज 19 अप्रैल, शनिवार को खेले जाएंगे।  
 

GT vs DC मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

GT vs DC मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

RR vs LSG मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RR vs LSG मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

GT vs DC, RR vs LSG मैच को कैसे देखें लाइव?

GT vs DC, RR vs LSG मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

GT vs DC, RR vs LSG मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

GT vs DC, RR vs LSG मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »