RCB vs KKR Live Streaming: IPL 2025 की वापसी, आज RCB vs KKR मैच यहां देखें फ्री!

आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का यह 58वां मुकाबला है।

RCB vs KKR Live Streaming: IPL 2025 की वापसी, आज RCB vs KKR मैच यहां देखें फ्री!

। IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिडंत होने वाली है।

ख़ास बातें
  • आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का यह 58वां मुकाबला है
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है
  • बैंगलुरु अपने इस सीजन में खेले गए 11 में से 8 मैच जीत चुकी है
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 फिर से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते रोक दिया गया था। अब पूरे 8 दिन बाद आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने जा रहा है। आज यानी शनिवार से आईपीएल 2025 पहले की तरह ही खेला जाएगा। IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिडंत होने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अजिंक्या रहाणे लीड करेंगे। आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का यह 58वां मुकाबला है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। टीम को अपने दोनों ही मैच जीतने हैं, और अन्‍य टीमों के रिजल्‍ट पर भी टीम का इस टूर्नामेंट में भविष्य टिका है। बैंगलुरु अपने इस सीजन में खेले गए 11 में से 8 मैच जीत चुकी है। टीम एक मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इसलिए आज का मैच रोमांचक होगा। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

RCB vs KKR Match Live कब होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) मैच आज 17 मई, शनिवार को खेला जाएगा।  
 

RCB vs KKR Match Live कहां खेला जाएगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) मैच बैंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

RCB vs KKR Match Live कितने बजे शुरू होगा?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) मैच आज 7.30 PM बजे शुरू होगा। 
 

RCB vs KKR Match Live को कैसे देखें TV पर लाइव?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 

RCB vs KKR Match Live कैसे देखें ऑनलाइन?

RCB vs KKR Match Live आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »