Mark Zuckerberg Ai

Mark Zuckerberg Ai - ख़बरें

  • Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
    Meta ने Reliance Industries के साथ साझेदारी में भारत का अपना पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर बनाने का ऐलान किया है। गुजरात के जामनगर में बनने वाली इस फैसेलिटी की शुरुआती क्षमता 168 मेगावाट होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह डेटा सेंटर Facebook, Instagram और WhatsApp समेत Meta के AI सिस्टम्स को सपोर्ट करेगा। Meta का कहना है कि प्रोजेक्ट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेटेड होगा और कूलिंग के लिए डीसैलिनेटेड समुद्री पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 900 मेगावाट से ज्यादा क्लीन एनर्जी कैपेसिटी भी सुरक्षित की है।
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
    Meta एक फोटोरियलिस्टिक AI-पावर्ड डिजिटल CEO पर काम कर रही है, जिसे Mark Zuckerberg के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यह AI कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और इंटरनल कामकाज में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत Meta ऑटोमेशन और AI सिस्टम्स को तेजी से बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश भी कर रही है।
  • Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
    Meta एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सिलिकॉन वैली में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जिसमें Burlingame और Sunnyvale के ऑफिस शामिल हैं। यह कटौती मई के आखिर में लागू हो सकती है। इससे पहले भी Meta Reality Labs और अन्य टीमों में छंटनी कर चुकी है। दूसरी तरफ, कंपनी AI पर फोकस बढ़ा रही है और इस साल भारी निवेश करने की योजना बना रही है। CEO Mark Zuckerberg के अनुसार, कंपनी कम टीम साइज के साथ AI टूल्स के जरिए एफिशिएंसी बढ़ाना चाहती है।
  • मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पोस्ट
    Meta ने Moltbook का अधिग्रहण कर लिया है। Moltbook आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बॉट्स के आपस में बातचीत करने के लिए एक माध्यम है। यह प्लेटफॉर्म कुछ हफ्तों पहले ही वायरल हुआ था। इस डील के तहत मोल्टबुक की टीम मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में ट्रांसफर हो जाएगी। इससे AI एजेंट्स के इंसानों और बिजनेस के लिए काम करने के नए तरीके खोजे जाएंगे।
  • AI एंप्लॉयी को Facebook के फाउंडर ने दी 1600 करोड़ की सैलरी!
    Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सुपरइंटेलिजेंस लेब के लिए दुनिया भर से तेज दिमागों वाली टीम तैयार कर रहे हैं। अब कंपनी ने 800 करोड़ रुपये से लेकर 1600 करोड़ रुपये सैलरी वाले बंपर पैकेज ऑफर करके एआई एक्सपर्ट शामिल किए हैं। इनके साथ कंपनी Apple, OpenAI, Google DeepMind और Anthropic को टक्कर देना चाहती है।
  • दुनिया भर में सबको इंटरनेट पहुंचाने की योजना में फेसबुक को बड़ी कामयाबी
    सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) तकनीक और संसाधनों के प्रयोग से समूची धरती को चिन्हित कर दुनिया के सबसे विस्तृत जनसांख्यिकीय नक्शे को बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »