घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज

JioPC अब किसी भी इंटरनेट कनेक्शन वाले कंप्यूटर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए कीमत, 16GB RAM, 1TB स्टोरेज और AI फीचर्स की पूरी जानकारी।

घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज

JioPC पुराने कंप्यूटर को बिना नए हार्डवेयर के AI-Ready बनाने का ऑप्शन देता है

ख़ास बातें
  • JioPC से पुराने कंप्यूटर को बिना नया हार्डवेयर लगाए अपग्रेड करें
  • JioPC Ultra में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा
  • किसी भी इंटरनेट कनेक्शन से JioPC को इस्तेमाल कर सकेंगे
विज्ञापन

पुराना कंप्यूटर धीमा हो गया है, स्टोरेज कम पड़ रही है या नए AI ऐप्स और सॉफ्टवेयर चलाने में परेशानी आ रही है, तो अब उसे तुरंत बदलने की जरूरत नहीं होगी। Reliance Jio ने JioPC को अब स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध करा दिया है। खास बात यह है कि इसके लिए Jio का मोबाइल या ब्रॉडबैंड कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। किसी भी इंटरनेट कनेक्शन वाले मौजूदा कंप्यूटर पर JioPC का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, JioPC की मदद से पुराने कंप्यूटर पर क्लाउड के जरिए 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी बिना नया कंप्यूटर खरीदे या उसमें नया हार्डवेयर लगाए, पुराने सिस्टम को ज्यादा क्षमता के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Reliance Jio के मुताबिक, JioPC खास तौर पर 3-4 साल पुराने उन कंप्यूटरों के लिए है जो समय के साथ धीमे हो गए हैं या जिनमें स्टोरेज और कंप्यूटिंग क्षमता की कमी महसूस होने लगी है। JioPC में कंप्यूटिंग का काम क्लाउड पर किया जाता है, इसलिए यूजर को अपने पुराने कंप्यूटर में अतिरिक्त RAM, स्टोरेज या दूसरे हार्डवेयर लगाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि JioPC को सब्सक्राइब करके पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिवेट किया जा सकता है और इसके लिए किसी तरह का नया हार्डवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

JioPC को अब सिर्फ JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स तक सीमित नहीं रखा गया है। कंपनी ने इसे ऐसे सब्सक्रिप्शन के तौर पर पेश किया है जिसे किसी भी इंटरनेट कनेक्शन वाले यूजर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए मौजूदा कंप्यूटर पर क्लाउड आधारित कंप्यूटिंग सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो पुराना कंप्यूटर बदलने के बजाय उसे कुछ और समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं।

JioPC में AI से जुड़े कामों को भी ध्यान में रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, AI से जुड़े ज्यादा कंप्यूटिंग वाले काम JioPC के क्लाउड पर किए जा सकते हैं। ऐसे में कम क्षमता वाला पुराना कंप्यूटर भी AI आधारित ऐप्स और दूसरे आधुनिक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने के लिए सक्षम हो सकता है। कंपनी का दावा है कि आठ साल पुराने कंप्यूटर पर भी JioPC के जरिए AI आधारित सीखने और दूसरे काम किए जा सकते हैं।

JioPC Plans
JioPC के साथ दो तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध हैं। 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाले JioPC प्लान की कीमत 2 महीने के लिए 1,000 रुपये, 5 महीने के लिए 2,000 रुपये और 10+2 महीने के लिए 4,000 रुपये है। वहीं 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले JioPC Ultra की कीमत 2 महीने के लिए 1,200 रुपये, 5 महीने के लिए 2,500 रुपये और 10+2 महीने के लिए 5,000 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, सभी कीमतों में GST शामिल है।

कंपनी का कहना है कि JioPC क्लाउड आधारित सर्विस है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। Jio के अनुसार, ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन के जरिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »