Instamart पर JioBharat V4 और JioPhone Prima 2 पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। JioBharat V4 एक बेहद किफायती 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 799 है। यह इंटरनेट एक्सेस, इंटीग्रेटेड साउंडबॉक्स के साथ JioPay के जरिए UPI पेमेंट और JioTV पर 455 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल तक एक्सेस पा सकते हैं। JioPhone Prima 2 एक स्मार्ट 4G फीचर फोन है जिसकी कीमत 2,799 है।
रिलायंस जियो ने JioBharat 4G फोन की कीमतों में भारी कटौती की है। इनके मॉडल नेम Jio Bharat K1 Karbonn और Jio Bharat V2 हैं। इन्हें अब 30 फीसदी कम दाम में लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 999 रुपये का जियोभारत फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है। खास बात है कि इस फोन को सिर्फ 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है।
Jio Bharat J1 4G में 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एचडी कॉलिंग, JioMoney के जरिए UPI पेमेंट और जियो सिनेमा जैसी OTT सर्विस का एक्सेस प्रदान करता है।
Jio Bharat B1 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और Threadx RTOS के साथ आता है। यह 50MB रैम, ब्लूटूथ, 4G, वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन से लैस है और इसमें एक नैनो सिम कार्ड रखा जा सकता है।
फोन की बैटरी क्षमता देखें तो यह भले ही एक फीचर फोन है लेकिन इसमें कंपनी ने 2000mAh की बड़ी बैटरी दी है। यानी कि यूजर वीडियो कंटेंट भी इसमें देख सकता है।
Jio Phone 5G : काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो अपने पहले 5G स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच रखेगी। फोन के जरिए 4G स्मार्टफोन यूजर्स के बड़े बेस को टार्गेट करने से पहले अपने 5G नेटवर्क के विस्तार का इंतजार करेगी।
जियो और गूगल ने मिलकर इस फोन को डिवेलप किया है, जिसे महज 1999 रुपये देकर खरीदा जा सकता है। बाकी की रकम 18 से 24 महीनों की किस्त में चुकाने का विकल्प है।
Jio Phone यूज़र्स को सितंबर 2018 में व्हाट्सऐप फीचर मिला था, जिसकी अधिकारिक घोषणा जुलाई में की गई थी। इसके अलावा Nokia 8110 4G के लिए भी व्हाट्सऐप सपोर्ट को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।
नोकिया 8110 4जी हैंडसेट को भारत में WhatsApp सपोर्ट मिल गया है। Nokia 8110 4G को बनाना फोन के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसकी बनावट और यलो कलर वेरिएंट की वजह से है।
रिलायंस जियो ने जियो फोन के लिए लॉन्च किए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड कर दिया है। 153 रुपये वाले पैक में अब 1 जीबी 4जी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस प्रतिदिन और सभी जियो ऐप के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
रिलायंस जियो का कहना है कि उसका जियो फोन प्रभावी तौर पर ग्राहकों को मुफ्त में दिया जा रहा है। एयरटेल बोलती है कि उसके हैंडसेट की प्रभावी कीमत 1,399 रुपये है और कैशबैक के लिए स्मार्टफोन को वापस भी नहीं लौटाना है। इन दोनों ऑफर में कौन सा आपके लिए बना है? अगर आप इस सवाल को लेकर परेशान हैं तो हम आपकी कठनाई दूर करेंगे।
जब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो फोन को 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' के तमगे के साथ पेश किया था तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि यह फोन वाकई में कितना स्मार्ट है। रिलायंस जियो फीचर फोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद गैजेट्स 360 इस फैसला पर पहुंचा है कि ये है तो एक फीचर फोन ही है, लेकिन कई स्मार्ट फीचर हैं।
जियो फोन को चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लॉन्च के समय 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में वीओएलटीई कॉलिंग, जियो ऐप, ऐप डाउनलोड, इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग जैसे कई ऐसे फ़ीचर हैं जो इसे बाज़ार में मौज़ूद दूसरे फ़ीचर फोन से अलग और ख़ास बनाते हैं।