It Jobs

It Jobs - ख़बरें

  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • वर्क फ्रॉम होम के मजे इस भारतीय IT कंपनी ने किए खत्म, बनाएं नए नियम
    Wipro ने नए साल की शुरुआत के साथ अपने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव किया है। कंपनी ने अब ऑफिस आने वाले दिनों में कर्मचारियों के लिए कम से कम छह घंटे ऑफिस में रहना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम हफ्ते में तीन दिन ऑफिस रिपोर्ट करने वाली मौजूदा व्यवस्था पर लागू होगा और 1 जनवरी से प्रभावी हो चुका है। कंपनी ने साफ किया है कि इससे कुल वर्किंग ऑवर्स में कोई कटौती नहीं होगी और कर्मचारियों को 9.5 घंटे का वर्कडे पूरा करना होगा। नए नियम को अटेंडेंस और लीव मैनेजमेंट से भी जोड़ा गया है।
  • AI से 80% नौकरियों को खतरा, BPO और IT सेक्टर पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर, जानें इस एक्सपर्ट ने क्या कहा
    Vinod Khosla, जो Sun Microsystems के को‑फाउंडर और Khosla Ventures के चियरमैन हैं, ने हाल ही में कहा था कि Artificial Intelligence (AI) अगले 3‑5 वर्षों में लगभग 80% तक सभी आर्थिक रूप से अहम जॉब्स की फंक्शनैलिटी संभाल सकता है। खोसला के मुताबिक, "कटिंग‑एज AI सिस्टम्स का सीजन आने वाला है और लगभग हर काम को AI की अगली जेनेरेशन को सौंपा जा सकेगा।" अब उन्होंने कहा है कि AI में आया हालिया उछाल BPO और IT सेक्टर के लिए खतरा है।
  • AI से कहीं रोजगार का खतरा तो कुछ सेक्टर में जॉब्स की बहार
    प्रमुख एंप्लॉयमेंट वेबसाइट्स में शामिल Naukri की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में AI से जुड़ी जॉब्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Naukri पर अप्रैल से जून के बीच 35,000 से अधिक AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी जॉब्स पोस्ट की गई हैं। इस अवधि में नॉन-AI टेक जॉब्स में लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
  • IT Jobs: Infosys में बंपर वैकेंसी! 20 हजार से ज्यादा भर्ती करेगी IT कंपनी
    भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज मुहैया करवाने वाली कंपनी Infosys ने बंपर भर्ती की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी 20 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह कदम इसकी लगातार सफल होती विकास रणनीति को देखते हुए उठाया है। इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए। इस दौरान कंपनी ने वर्कफोर्स में 5,591 नए कर्मचारी जोड़े।
  • टेक कंपनियों ने 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी अकेले अगस्त में निकाले!
    अगस्त 2024 में पूरे महीने के भीतर 27 हजार से ज्यादा कर्माचारी नौकरियों से निकाले गए। इसमें 40 के लगभग कंपनियां शामिल थीं। जिनमें Intel, IBM, और Cisco जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इसके साथ न जाने कितने ही छोटे स्टार्टअप्स ने भी छंटनियां की हैं। Intel में 15 हजार, जबकि Cisco में 6 हजार के लगभग कर्मचारी निकाले गए हैं। छंटनी का दौर अभी जारी रह सकता है।
  • IT सेक्टर में जॉब तलाश रहे लोगों के लिए बुरी खबर! कैंपस प्लेसमेंट को लेकर भी आई बड़ी जानकारी, यहां पढ़ें
    इस साल पहले की तुलना में अधिक गिरावट देखे जाने की संभावना है। इतना ही नहीं, कैंपस प्लेसमेंट में भी इस साल गिरावट दिखाई दे सकती है।
  • Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में IT मिनिस्टर थे और अब जर्मनी में डिलिवर कर रहे हैं पिज्ज़ा
    Afghanistan Crisis: इस्तीफा देने के बाद, 2020 के अंत में अफगानिस्तान के आईटी मंत्री जर्मनी आ गए, जिसके बाद उन्होने पिज्जा डिलीवरी बॉय की जॉब पकड़ी। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »