टेक कंपनियों ने 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी अकेले अगस्त में निकाले!

अगस्त 2024 में पूरे महीने के भीतर 27 हजार से ज्यादा कर्माचारी नौकरियों से निकाले गए।

टेक कंपनियों ने 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी अकेले अगस्त में निकाले!

टेक कंपनियों ने अगस्त में 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है।

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों से टेक इंडस्ट्री बड़ी उथल-पुथल से जूझ रही है।
  • अगस्त 2024 में 27 हजार से ज्यादा कर्माचारी नौकरियों से निकाले गए।
  • इस बड़ी छंटनी में 40 के लगभग कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से टेक इंडस्ट्री बड़ी उथल-पुथल से जूझ रही है। बड़ी बड़ी टेक कंपनियों में वर्कफोर्स को लगातार घटाया जा रहा है। कुछ कंपनियां घाटे के चलते ऐसा कर रही हैं तो कुछ कंपनियां AI आधारित नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए कर्मचारियों पर हो रहे खर्च को घटाने की सोच रही हैं। पिछला महीना भी दुनियाभर में टेक कर्मचारियों के लिए शुभ साबित नहीं हुआ जब अकेले अगस्त में 27 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। 

अगस्त 2024 में पूरे महीने के भीतर 27 हजार से ज्यादा कर्माचारी नौकरियों से निकाले गए। इस बड़ी छंटनी में 40 के लगभग कंपनियां शामिल थीं। जिनमें Intel, IBM, और Cisco जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इसके साथ न जाने कितने ही छोटे स्टार्टअप्स ने भी छंटनियां की हैं। अगर 2024 की बात करें तो बीते 8 महीनों में अभी तक 422 कंपनियों में छंटनी सामने आई हैं जिनके दौरान 1 लाख 36 हजार के लगभग टेक कर्मचारियों को उनकी नौकरी से हटा दिया गया है। इससे पता चलता है कि टेक सेक्टर में अभी भी बहुत बड़ी अस्थिरता है। 

अगस्त की शुरुआत में ही सबसे पहले Intel की ओर से छंटनी सामने आई जिसमें कंपनी  के सीईओ Pat Gelsinger ने कर्मचारियों को सूचित किया कि कंपनी अपने खर्चे अब घटाने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की कि वह 15 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन, और Q2 2024 में आ रही अपनी मुश्किलों को कम करने के लिए उठाया। हालांकि कंपनी के सीईओ ने कहा कि यह कदम बेहद मुश्किल था, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण भी था। 

Cisco कंपनी ने अगस्त में दूसरी सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की। 14 अगस्त को Cisco Systems की ओर से खबर आई कि कंपनी अपने 7 प्रतिशत कर्मचारियों को कम करने जा रही है। जिसके पीछे कारण बताया गया कि कंपनी अब आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, और साइबर सेफ्टी जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देगी। सिस्को ने निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 6 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 

अगस्त में छंटनी करने वाली टेक कंपनियों में IBM और Infineon जैसे नाम भी शामिल रहे। जर्मन चिपमेकर Infineon ने 1400 कर्मचारियों को हटाने का ऐलान किया। वहीं, IBM ने चीन में अपने R&D विभाग को बंद करने की घोषणा की। इसके कारण कंपनी से 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हटाने की खबर है। इसके अलावा, कनाड़ा की ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस SkipTheDishes ने लगभग 1000 के आसपास कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया। इस तरह से अगस्त में टेक कंपनियों ने दुनियाभर में भारी संख्या में कर्मचारियों को निकाला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »