• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में IT मिनिस्टर थे और अब जर्मनी में डिलिवर कर रहे हैं पिज्ज़ा

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में IT मिनिस्टर थे और अब जर्मनी में डिलिवर कर रहे हैं पिज्ज़ा

Afghanistan Crisis: इस्तीफा देने के बाद, 2020 के अंत में अफगानिस्तान के आईटी मंत्री जर्मनी आ गए, जिसके बाद उन्होने पिज्जा डिलीवरी बॉय की जॉब पकड़ी। 

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में IT मिनिस्टर थे और अब जर्मनी में डिलिवर कर रहे हैं पिज्ज़ा

Afghanistan Crisis: काबुल पर कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान के हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं

ख़ास बातें
  • अफगानिस्तान के पूर्व IT Minister जर्मनी में डिलिवर कर रहे हैं पिज्ज़ा
  • पिछले साल के अंत में देश छोड़ आ गए थे जर्मनी
  • तालिबान द्वारा कई शरहों पर कब्जे के बाद देश के हालात बेहद गंभीर
विज्ञापन
अफगानिस्तान में IT मंत्री पद पर पहे सैयद अहमद शाह सआदत (Syed Ahmad Shah Saadat) जर्मनी में पिज्जा डिलिवर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह नई नौकरी तालिबान के काबुल पर कब्ज़े से पहले ही जॉइन कर ली थी, लेकिन उन्हें यह अंदेशा था कि अफगानिस्तान के हालात आने वाले समय में गंभीर होने वाले हैं। अफगानिस्तान में सालों से चल रहे बुरे हालातों का एक बड़ा उदाहरण सआदत हैं, जो कभी मंत्रालय संभाल रहे थे और आज पिज्जा कंपनी की यूनिफॉर्म पहन कर डिलिवरी करते नज़र आ रहे हैं। 

जर्मनी के लीपजिग शहर में अफगानिस्तान के आईटी मंत्री सैयद अहमद शाह सआदत को साइकिल से पिज्जा डिलीवर करते हुए देखा गया। उन्होंने IT मंत्री रहते अफगानिस्तान में सेल फोन नेटवर्क को बढ़ावा दिया था। Aljazeera ने ट्वीट के जरिए उनकी तस्वीरें शेयर की। सआदत ने पिछले साल ही सूचना मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
 

ट्वीट के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद, 2020 के अंत में अफगानिस्तान के आईटी मंत्री जर्मनी आ गए, जिसके बाद उन्होने पिज्जा डिलीवरी बॉय की जॉब पकड़ी।

तालिबान के काबुल में कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात काफी गंभीर हैं। मंगलवार को तालिबान ने देश में अपनी सरकार बनाई औ मंत्रियों का ऐलान भी किया।

इससे अलग एक अन्य खबर यह है कि हाल ही में एलन मस्क ने तालिबानियों का ट्विटर पर मज़ाक उड़ाया। मस्क ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें तालिबानियों को बिना मास्क के देखा गया। उन्होंने फिरकी लेते हुए कहा कि तालिबानियों को डेल्टा वेरिएंट के बारे में पता भी है या नहीं? ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »