It Hiring

It Hiring - ख़बरें

  • भारत में IT हायरिंग 16 प्रतिशत बढ़ी, AI स्किल्स की ज्यादा डिमांड
    देश में IT इंडस्ट्री में हायरिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का योगदान बढ़कर कुल डिमांड का लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। प्रोडक्ट फर्मों ने भी हायरिंग बढ़ाई है। IT सर्विस और कंसल्टिंग ने हायरिंग में मामूली ग्रोथ दर्ज की है। स्टार्टअप हायरिंग में बढ़ोतरी घटकर सिंगल डिजिट की रह गई है। इसका बड़ा कारण फंडिंग में कमी है।
  • TCS पर लगा अमेरिकी वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप
    इस आरोप की US Equal Employment Opportunity Commission (EEOC) ने जांच शुरू की है। भेदभाव का आरोप लगाने वाले अधिकतर पूर्व वर्कर्स 40 वर्ष की आयु से अधिक और गैर दक्षिण एशियाई मूल के हैं। इनका कहना है कि TCS ने उनकी छंटनी की थी लेकिन उनके भारतीय सहकर्मियों का पक्ष लिया था। भारतीय वर्कर्स में से कुछ H-1B वीजा पर कार्य कर रहे थे।
  • Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
    मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ के अनुमान से भी इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्जिन गाइडेंस का अनुमान 20-22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में वह 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग कर सकती है।
  • IT में जॉब का बड़ा मौका, TCS करेगी 42,000 फ्रेशर्स की हायरिंग
    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) के 4G नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में तब्दील करने का कॉन्ट्रैक्ट भी TCS के पास है BSNL का इस वर्ष के मध्य तक लगभग एक लाख 4G साइट्स शुरू करने का टारगेट है। इसके बाद कंपनी का 5G नेटवर्क लॉन्च किया जाएगा। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए TCS ने रेडियो इक्विपमेंट की सप्लाई की है।
  • इंफोसिस की बढ़ी मुश्किल, वर्कर्स की छंटनी पर केंद्र सरकार का सख्त रवैया
    मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट ने कर्नाटक की लेबर मिनिस्ट्री को इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के विवाद का समाधान करने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है। IT वर्कर्स की यूनियन Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने इससे पहले लेबर मिनिस्ट्री के सामने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस में फ्रेशर्स की छंटनी का मुद्दा उठाया था।
  • IT Jobs: Infosys में बंपर वैकेंसी! 20 हजार से ज्यादा भर्ती करेगी IT कंपनी
    भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज मुहैया करवाने वाली कंपनी Infosys ने बंपर भर्ती की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी 20 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह कदम इसकी लगातार सफल होती विकास रणनीति को देखते हुए उठाया है। इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए। इस दौरान कंपनी ने वर्कफोर्स में 5,591 नए कर्मचारी जोड़े।
  • TCS का प्रॉफिट बढ़कर 12,444 करोड़ रुपये पर पहुंचा, वर्कर्स की संख्या 6 लाख से ज्यादा
    TCS का पिछली तिमाही में मार्जिन 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। दूसरी तिमाही में TCS का मार्जिन 24.1 प्रतिशत का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मार्जिन में लगभग 0.50 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, कंपनी के लिए कम्युनिकेशन एंड मीडिया वर्टिकल में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कंपनी को भारत के रीजन में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ मिली है।
  • भारत में AI और डेटा सेंटर्स में 3 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी Microsoft
    भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास कई स्थानों पर Azure रीजन हैं। नडेला ने बताया कि कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी कैपेसिटी बनाई है। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के पास 60 से अधिक Azure रीजन और 300 से अधिक डेटा सेंटर हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने ADVANTA(I)GE India कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य इस वर्ष लगभग 20 लाख लोगों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देने का था।
  • IT सेक्टर में घट सकते हैं जॉब के मौके, TCS और Infosys में होगी कम हायरिंग!
    पिछले एक वर्ष में ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी, बहुत सी कंपनियों के वर्क फ्रॉम होम को समाप्त कर एंप्लॉयीज को ऑफिस बुलाने और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इस सेक्टर में स्लोडाउन बढ़ा है
  • भारत के IT सेक्टर में पिछले एक वर्ष में 60,000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी
    पिछले सप्ताह JP Morgan की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इन्फ्लेशन बढ़ने, सप्लाई चेन की मुश्किलों और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से भारत की सॉफ्टवेयर कंपनियों की ग्रोथ पर लगाम लग सकती है
  • भारत में सैंकड़ों IT प्रोफेशनल्स हायर करेगी अमेरिकी टेक कंपनी Salesforce  
    देश में कंपनी के एंप्लॉयीज की संख्या 7,500 से अधिक है और अगले वर्ष की शुरुआत तक बढ़ाकर 10,000 किया जाएगा

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »