Iqoo Phones

Iqoo Phones - ख़बरें

  • iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
    iQOO Z12 Lite 5G का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लीक्स और अफवाहें काफी समय से आ रही हैं। अब नए अपडेट में इस अपकमिंग फोन से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कि 8,000mAh की हो सकती है।
  • Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है।
  • ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
    लावा स्मार्टफोन (Lava Smartphone) के प्राइस 15 नवंबर से बढ़ने जा रहे हैं। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। फोन एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, Lava Mobiles की कीमतें 3000 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। कहा गया है कि वर्तमान में जो स्टॉक मौजूद है वो पुराने रेटों पर ही उपलब्ध होगा।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iQOO Z11xa 5G पर कूपन और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 28,998 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 27,499 रुपये थी। खरीदारी पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,449 रुपये तक कैशबैक और चुनिंदा कार्ड पर 1,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 7,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले, Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 50MP रियर कैमरा दिया गया है।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
    Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। अगर आप इस सेल के दौरान पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड iQOO का कोई फोन खरीदना चाहते हैं इस डील को न चूकें। सेल में iQOO Z11 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट आ गई है। इसमें स्टैंडर्ड iQOO Z11 के साथ ही iQOO Z11 Lite और अन्य कई मॉडल्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका है।
  • iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
    अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में iQOO स्मार्टफोन्स पर धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में iQOO Z सीरीज, iQOO 11 सीरीज, और iQOO 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान iQOO 15, और iQOO 15R पर मिलने वाली डील खींच रही है। दोनों ही स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
    Amazon Great Indian Festival Sale आज से शुरू हो गई है। सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरफोन और कई दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
    Nubia की गेमिंग सब-ब्रांड RedMagic अपना अगला धांसू गेमिंग फोन अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब अपने घरेलू मार्केट में आने वाले RedMagic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी।
  • iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
    iQOO 16 का लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद iQOO फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट 29 सितंबर के लिए सामने आ गई है। iQOO 16 में तीन कलर्स टीज किए हैं। Light Chaser वेरिएंट सबसे अधिक लुभाता है। फोन में 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले संभावित है। फोन में 50MP का मेन कैमरा आ सकता है जिसमें 1/1.3-inch सेंसर होगा। फोन 8400mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा।
  • iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
    iQOO 16 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। कंपनी ने Samsung Display × iQOO स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसका खुलासा किया है। इवेंट में कंपनी ने दावा किया कि iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें 2K 165Hz डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
    iQOO Z11xa, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G और Moto G Max 5G करीब 30 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन हैं। तीनों फोन में 5G कनेक्टिविटी, 50MP रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। iQOO Z11xa में 7200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में 144Hz डिस्प्ले, 45W चार्जिंग और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Moto G Max 5G में 7000mAh बैटरी, 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स विस्तार से देख सकते हैं।
  • iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
    iQOO Z11xa 5G को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में कई आकर्षक फीचर्स शामिल किए गए हैं। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग पावर Dimensity 7400-Turbo 5G के हवाले है जिसके साथ 8GB रैम की पेअरिंग कंपनी ने की है।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
    Vivo V80 कंपनी का अपकमिंग फोन होगा जिसे एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V80 SDPPI डेटाबेस में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2648 बताया गया है। जबकि इसका सर्टिफिकेट नम्बर 126079/DJID/2026 मेंशन किया गया है।

Iqoo Phones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »