iQOO Neo 10 भारत में आ रहा 12GB रैम, 2 चिप, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ!

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 10 भारत में आ रहा 12GB रैम, 2 चिप, 7000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ!

Photo Credit: Amazon

iQOO Neo 10 फोन में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है जिसमें ब्राइट ओरेंज और व्हाइट कलर का संगम दिखाई देता है।

ख़ास बातें
  • फोन में डुअल चिप देखने को मिलेगी।
  • यह 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है।
  • फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
iQOO Neo 10 का लॉन्च भारत में कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है फोन जल्द ही भारत में आ रहा है। Neo 10 सीरीज में आने वाला यह फोन iQOO Neo 10R के बाद अगला एडिशन होगा। इस फोन को कंपनी चीन में पिछले नवंबर में ही पेश कर चुकी है। अब यह भारत में लॉन्च हो रहा है। टीजर पेज जारी करते हुए IQOO ने इस फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा भी किया है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं क्या कुछ खास होने वाला है लेटेस्ट iQOO फोन iQOO Neo 10 के भारतीय वेरिएंट में। 

iQOO Neo 10 भारत में जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने Amazon पर फोन का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इसके रियर डिजाइन की एक झलक मिलती है। फोन में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है जिसमें ब्राइट ओरेंज और व्हाइट कलर का संगम दिखाई देता है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एक लाइट रिंग भी देखने को मिल सकती है। 

iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने टीजर पेज पर खुलासा किया है कि फोन में डुअल चिप देखने को मिलेगी। हालांकि इसके बारे में डिटेल जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके अलावा फोन के कई मेन स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 12GB तक रैम देखने को मिल सकती है। फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 OS के साथ आ सकता है। 

फोन के लिए अन्य रिपोर्ट्स में कयास लगाया गया है कि यह 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले से लैस हो सकता है जो कि एक AMOLED पैनल होगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर आ सकता है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। इस फोन में 7000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। भारत में फोन की कीमत Rs 35000 के करीब हो सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Processor offers good performance
  • Vibrant 120Hz display with skinny borders
  • Excellent battery life
  • Fast wired charging
  • कमियां
  • Heats up when stressed
  • Plasticy build quality
  • Lacks NFC
  • Overall still camera quality isn't great
  • Low light video isn't up to expectations
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »