iQOO Neo 10 Launched In India: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Neo 10 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10  लॉन्च कर दिया है।

iQOO Neo 10 Launched In India: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ iQOO Neo 10 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Neo 10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर है।
  • iQOO Neo 10 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
विज्ञापन
iQOO ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10  लॉन्च कर दिया है। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 7 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन कई रैम और स्टोरेज के ऑप्शन प्रदान करता है। यहां हम आपको iQOO Neo 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Neo 10 Price


iQOO Neo 10 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है। iQOO Neo 10 इनफर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर्स में आता है। इसकी प्री-बुकिंग आज 26 मई को दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। यह Amazon और iQOO ऑनलाइन स्टोर पर 2 जून को दोपहर 12 बजे से प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स के लिए 3 जून से अन्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत SBI कार्ड से पेमेंट पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट या 2000 रुपये (नॉन Vivo/iQOO डिवाइस) / 4000 रुपये (Vivo/iQOO डिवाइस) पर एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ग्राहक 6 महीने तक नो कॉस्ट EMI का लाभ ले पाएंगे। वहीं प्री-बुकिंग ऑफर पर फ्री iQOO TWS 1e TWS ईयरबड्स मिल रहे हैं।


iQOO Neo 10 Specifications


iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 825 GPU है। इसमें 8GB / 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 128GB UFS 3.1 / 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमर सेटअप के लिए Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75.88 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और 206 ग्राम है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »