iPhone पर कौन सा ऐप कर रहा है ट्रैक, जानें कैसे करें चेक
iPhone पर यूजर्स खुद यह कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं कि कौन से ऐप से उनके आईफोन का कैमरा, माइक्रोफोन या लोकेशन का एक्सेस कर सकते हैं। इसके जरिए प्राइवेसी को बेहतर बनाते हुए कौन से ऐप एक्टिवली सुन रहे हैं या ट्रैकिंग कर रहे हैं, इसकी जानकारी यूजर्स को मिलती रहती है। यह फीचर आईफोन के सेटिंग ऐप में रियल-टाइम विजुअल इंडिकेटर और परमिशन कंट्रोल प्रदान करता है।