Iphone Price Hike

Iphone Price Hike - ख़बरें

  • पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
    Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने के बाद iPhone 17 की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। iPhone 17 256GB की शुरुआती कीमत अब ₹82,900 से बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी फोन सीधे ₹17,000 महंगा हुआ है। हालांकि Flipkart पर खरीदारों को राहत मिल रही है। यहां iPhone 17 256GB अभी ₹82,900 की लिस्टेड कीमत पर उपलब्ध है, जबकि डील प्राइस ₹78,900 दिखाई दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹4,000 तक का डिस्काउंट और एक्सचेंज पर ₹46,100 तक का फायदा मिल सकता है।
  • iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद भारत में पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air के दाम में इजाफा किया है। iPhone 17 256GB अब ₹99,900 में मिलेगा, जबकि iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹79,900 हो गई है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी iPhone Air में हुई है, जिसका 256GB मॉडल अब ₹1,49,900 का है। वहीं इसका 1TB मॉडल ₹2,24,900 में मिलेगा, यानी ₹65,000 की बढ़ोतरी हुई है। नए दाम Apple India की लिस्टिंग में अपडेट किए गए हैं।
  • आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
    Apple iPhone 17 की कीमत में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अगस्त से मौजूदा iPhone 17 की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से किया गया है, हालांकि कीमत बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने इस साल Mac और iPad समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि iPhone को उस समय इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था। बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।
  • ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
    iPhone 17 फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पसंदीदा फोन आपको 10 हजार से 12 हजार रुपये महंगा खरीदना पड़े तो इस खबर पर ध्यान दें। Apple कथित तौर पर जल्द ही अपनी लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 17 के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है।
  • iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
    Apple ने जापान में लेटेस्ट आईफोन की कीमतों में 11.3% तक बढ़ोतरी की है। Apple ने जून में ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के चलते Mac और iPad मॉडल समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने यह कदम सीईओ टिम कुक के उस बयान के बाद उठाया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी को मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद न उठाते हुए ग्राहकों पर डालना होगा।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार? कीमत कर सकती है मायूस, ये है बड़ी वजह
    iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत बढ़ सकती है और इसकी सबसे बड़ी वजह नए A20 Pro चिपसेट की बढ़ती लागत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस बार TSMC के 2nm प्रोसेस नोड पर बने चिप का इस्तेमाल करेगा, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पहले से काफी ज्यादा है। इसी वजह से Apple को प्रति चिप ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कैमरा हार्डवेयर में बदलाव जैसी सेकेंडरी वजहें भी लागत को थोड़ा बढ़ा सकती हैं। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • iPhone फैंस के लिए बुरी खबर! बढ़ सकते हैं दाम, वजह ट्रंप टैरिफ नहीं, बल्कि कुछ और...
    WSJ की रिपोर्ट कहती है कि Apple ने अभी तक ऑफिशियली किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज में एक नया, पतला मॉडल लॉन्च करेगी, जिससे हाई प्राइस को जस्टिफाई किया जा सके। कंपनी सीधे तौर पर टैरिफ को इसकी वजह नहीं बताना चाहती ताकि राजनीतिक विवादों से बचा जा सके।
  • iPhone की शुरुआती कीमत Rs 98,000 हो जाएगी? ट्रंप के टैरिफ हाइक के बाद जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
    Apple हर साल 220 मिलियन से ज्यादा iPhone बेचती है और कंपनी के सबसे बड़े मार्केट में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और यूरोप शामिल हैं। सबसे सस्ता iPhone 16 मॉडल अमेरिका में $799 (करीब 68,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अनुमानों की गणना की जाए, तो इसकी शुरुआती कीमत $1,142 (लगभग 97,500 रुपये) तक हो सकती है। वहीं, अधिक प्रीमियम iPhone 16 Pro Max, जो वर्तमान में $1599 (करीब 1,36,500 रुपये) में बिकता है, अगर 43% की वृद्धि कंज्यूमर्स तक पहुंचाई जाती है, तो इसकी कीमत लगभग $2300 (करीब 1,96,400 रुपये) हो सकती है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ वॉर, iPhone की बढ़ेगी कीमतें?
    Apple को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने नए टैरिफ लागू करने की घोषणा की है, जो विदेशी प्रोडक्शन हब्स को सीधे प्रभावित करेंगे। क्योंकि Apple का 90% से अधिक मैन्युफैक्चरिंग चीन में होता है, इसलिए यह नई व्यापार नीति कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। नए टैरिफ स्ट्रक्चर के तहत चीन से इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स पर 34% अतिरिक्त शुल्क लगेगा, जो पहले से मौजूद 20% टैरिफ के अलावा होगा। इसके अलावा, भारत से इंपोर्ट हुए प्रोडक्ट्स पर 26% टैरिफ लगाया जाएगा। 9 अप्रैल से लागू होने वाले इन शुल्कों के कारण Apple की लागत बढ़ सकती है और इसका असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ सकता है।
  • iPhone के कई मॉडल हुए महंगे, जानें नई कीमतें
    ज्ञात हो, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 15 फीसदी से 20 फीसदी किए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से यह लगभग तय था कि ऐप्पल आईफोन समेत भारत में आयातित लगभग सभी स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »