• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone फैंस के लिए बुरी खबर! बढ़ सकते हैं दाम, वजह ट्रंप टैरिफ नहीं, बल्कि कुछ और...

iPhone फैंस के लिए बुरी खबर! बढ़ सकते हैं दाम, वजह ट्रंप टैरिफ नहीं, बल्कि कुछ और...

Apple पिछले कुछ समय से चीन पर अपनी मैन्युफैक्चरिंग निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही है।

iPhone फैंस के लिए बुरी खबर! बढ़ सकते हैं दाम, वजह ट्रंप टैरिफ नहीं, बल्कि कुछ और...
ख़ास बातें
  • Apple ने अभी तक ऑफिशियली किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है
  • कंपनी iPhone 17 सीरीज में एक नया, पतला मॉडल लॉन्च करेगी
  • जिससे हाई प्राइस को जस्टिफाई किया जा सके
विज्ञापन
Apple आने वाले iPhone 17 सीरीज में कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए चीन इंपोर्ट ड्यूटी का सीधा असर पड़ा है, जिसकी भरपाई अब iPhone की कीमतों से की जा सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple को मौजूदा तिमाही में ही करीब 900 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त खर्च झेलना पड़ रहा है, जिसकी बड़ी वजह 20% का स्मार्टफोन इम्पोर्ट टैरिफ है।

WSJ की रिपोर्ट (via TOI) कहती है कि Apple ने अभी तक ऑफिशियली किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iPhone 17 सीरीज में एक नया, पतला मॉडल लॉन्च करेगी, जिससे हाई प्राइस को जस्टिफाई किया जा सके। कंपनी सीधे तौर पर टैरिफ को इसकी वजह नहीं बताना चाहती ताकि राजनीतिक विवादों से बचा जा सके।

Apple पिछले कुछ समय से चीन पर अपनी मैन्युफैक्चरिंग निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही है। भारत में कंपनी अब ग्लोबल शिपमेंट का 13-14% हिस्सा तैयार कर रही है, लेकिन हाई-एंड मॉडल्स जैसे Pro और Pro Max को अभी भी मेनस्ट्रीम स्केल पर सिर्फ चीन में ही प्रोड्यूस किया जा रहा है।

रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में प्रोडक्शन की दिशा में भी कंपनी सोच रही है, लेकिन इसमें अभी सालों लग सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रीमियम iPhones को चीन से बाहर बड़े पैमाने पर बनाना फिलहाल एक बहुत बड़ी चुनौती है।

भारत जैसे मार्केट में जहां Apple की मौजूदगी धीरे-धीरे बढ़ रही है, यह देखना दिलचस्प होगा कि बढ़ी हुई कीमतों का असर iPhone की डिमांड पर कितना पड़ता है। iPhone 17 सीरीज को साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और अगर कीमतें सच में बढ़ती हैं तो Pro और Pro Max मॉडल्स सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone Price Hike
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »