Iphone Comparison

Iphone Comparison - ख़बरें

  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?
  • iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में क्या होगा नया? लॉन्च से पहले जानें 10 बड़े अपग्रेड
    Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। दोनों मॉडल में A20 Pro चिप, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन हो सकती है। बैटरी क्षमता में भी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है, जहां Pro Max मॉडल बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। दोनों में 48MP मुख्य कैमरे के साथ Variable Aperture फीचर मिलने की चर्चा है। हालांकि, ये जानकारी अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है।
  • Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
    4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale एक साथ शुरू हो रही हैं। Amazon की सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए होगी, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। दोनों प्लेटफॉर्म बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्स्ट्रा कैशबैक जैसे ऑफर्स दे रहे हैं। Amazon ने Samsung और OnePlus स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स का ऐलान किया है, जबकि Flipkart का फोकस iPhone सीरीज और प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स पर है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो दोनों सेल के बीच का अंतर जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
    Apple अपने Maps ऐप में Ads लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कंपनी के सर्विसेस बिजनेस को बढ़ावा मिल सकता है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर Google Maps की तरह काम करेगा, जहां बिजनेस सर्च रिजल्ट्स में टॉप पोजीशन के लिए बोली लगा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर “sushi” सर्च करने पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले रेस्टोरेंट का ad ऊपर दिख सकता है। Apple की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फीचर इस साल गर्मियों तक iPhone और अन्य डिवाइसेस पर शुरू किया जा सकता है।
  • iPhone 17 लॉन्च के बाद क्या iPhone 16 अभी भी सही ऑप्शन है? जानें फर्क
    iPhone 17 vs iPhone 16: Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ भारत में iPhone 16 की कीमत घटा दी है। अब iPhone 16 69,900 रुपये में उपलब्ध है, जबकि iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। नए मॉडल में बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल A19 चिप और अपग्रेडेड कैमरे मिलते हैं। लेकिन, iPhone 16 भी डिस्काउंट और सेल ऑफर्स के साथ एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर बना हुआ है। अगर बजट थोड़ा टाइट है, तो यह अभी भी एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।

Iphone Comparison - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »