Ipad Price

Ipad Price - ख़बरें

  • Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
    Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 17,900 रुपये है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को चुनिंदा डिवाइस पर 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलेगी। Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के Apple iPad 11-inch को 67,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 58,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi के Redmi Pad 2 Pro को 39,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में 12.1-इंच का डिस्प्ले 2.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।
  • Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
    Blackview Zeno 6 Pro लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 12 जीबी की रैम दी गई है जो इसे डेली इस्तेमाल में स्मूद बनाती है। यह टैबलेट दो कैमरा से लैस होकर आता है।
  • आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
    Apple iPhone 17 की कीमत में जल्द बढ़ोतरी कर सकती है। एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी 10 अगस्त से मौजूदा iPhone 17 की कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है। यह दावा Weibo लीकर Fixed Focus Digital की ओर से किया गया है, हालांकि कीमत बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Apple ने इस साल Mac और iPad समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि iPhone को उस समय इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया था। बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज कॉस्ट को संभावित वजह माना जा रहा है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है।
  • iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
    Apple ने जापान में लेटेस्ट आईफोन की कीमतों में 11.3% तक बढ़ोतरी की है। Apple ने जून में ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के चलते Mac और iPad मॉडल समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने यह कदम सीईओ टिम कुक के उस बयान के बाद उठाया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी को मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद न उठाते हुए ग्राहकों पर डालना होगा।
  • Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
    Maple स्टोर अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहा है जिसके तहत जबरदस्त सेल की घोषणा की गई है। यह सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलने वाली है। इस सेल में सर्टिफाइड प्री-ओन्ड Apple डिवाइस पर भारी छूट देने की घोषणा की गई है। इसमें iPhone, MacBook, iPad और कई एक्सेसरीज भी शामिल होंगीं।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
    फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है।
  • Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
    एपल की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक-तिहाई घटाने की योजना है। हालांकि, एपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस अमेरिकी कंपनी ने कंपोनेंट्स महंगे होने की वजह से डिमांड पर असर का आकलन किया है। इस आकलन के आधार पर आगामी स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटेजी में बदलाव किया जा सकता है।
  • Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
    इस महीने से Samsung Display ने iPad Mini के लिए OLED पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भी यह डिस्प्ले बना रही है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले एपल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए OLED पैनल्स की सप्लाई Samsung Display और LG Display कर सकती हैं।
  • iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
    Apple ने भारत में iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है, जिसकी कीमत 70,000 रुपये बढ़कर 1,99,900 रुपये हो गई है। वहीं बेस iPad की कीमत भी 15,000 रुपये बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कुछ रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर अभी भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
    एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
    हाल ही में एपल के CEO, टिम कुक ने बताया था कि कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट का भार कस्टमर्स पर नहीं डालने की कोशिश की जा रही है लेकिन प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में जल्द बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। कुक ने कहा था कि प्राइसेज में बढ़ोतरी को टाला नहीं जा सकता। कंपनी पर कॉस्ट का बड़ा भार है और हम कस्टमर्स को इससे बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन स्थिति बहुत मुश्किल हो गई है।
  • iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!
    Apple iPad (11th Gen, 2025) को अब Amazon पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। WiFi Only 128GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो लॉन्च कीमत से 1,900 रुपये कम है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 30,999 रुपये तक पहुंच जाती है। iPad में A16 Bionic चिप, 10.9-इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 12MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
    फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है।
  • Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
    पिछले वर्ष कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुक को जल्द ही कंपनी से रिटायर किया जा सकता है। एपल के फाउंडर Steve Jobs के बाद कमान संभालने वाले कुक ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कंपनी से हटने की रिपोर्ट एक 'अफवाह' है। उनका कहना था कि वह एपल के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।

Ipad Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »