Instagram Ai Feature

Instagram Ai Feature - ख़बरें

  • Instagram में आपकी फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल! Muse AI फीचर विवादों में, ऐसे करें इसे ऑफ
    Meta ने Muse नाम का नया AI इमेज जनरेशन फीचर पेश किया है, जो Instagram की पब्लिक फोटो के आधार पर AI इमेज बना सकता है। इसी फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर प्राइवेसी संबंधी बहस शुरू हो गई है। आलोचकों का कहना है कि पब्लिक अकाउंट की तस्वीरों का इस्तेमाल AI जनरेशन में किया जा सकता है, जबकि Meta का कहना है कि Private Accounts और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स इसमें शामिल नहीं हैं। अगर कोई यूजर इस फीचर का हिस्सा नहीं बनना चाहता, तो वह Instagram की सेटिंग्स में जाकर इसे बंद कर सकता है।
  • Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
    यह मेटा AI, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नए क्रिएटिव टूल्स लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक ऐसा फीचर भी पेश किया है, जिसका लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस नए सिस्टम के तहत कोई भी व्यक्ति पब्लिकली उपलब्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को विजुअल रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड इमेज बना सकता है।
  • गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
    Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीन यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए AI-पावर्ड एज डिटेक्शन फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब पोस्ट, फोटो, कैप्शन और अन्य एक्टिविटी के आधार पर संभावित टीन यूजर्स की पहचान करेगी, भले ही उन्होंने अकाउंट में गलत उम्र दर्ज की हो। ऐसे यूजर्स को ऑटोमैटिकली Teen Account प्रोटेक्शन में डाला जाएगा, जहां सेंसिटिव कंटेंट और अनजान लोगों के मैसेज पर लिमिट्स लागू होंगी। जरूरत पड़ने पर यूजर्स को सरकारी आईडी या फेसियल एज एस्टिमेशन टूल्स के जरिए एज वेरिफिकेशन भी करना होगा।
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • फोटो और वीडियो में अपने चेहरे से बदल पाएंगे किसी दूसरे का चेहरा, Instagram लेकर आ रहा नया फीचर!
    Instagram एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स AI बेस्ड फोटो तैयार कर सकेंगे और यहां तक ​​कि फोटो और वीडियो में अपने अवतार को अन्य लोगों की शक्ल से बदल सकेंगे। टिपस्टर का कहना है कि अगर आप अपनी शक्ल बदलना चाहते हैं, तो आपको परमिशन लेनी होगी। जब आप परमिशन की रिक्वेस्ट करेंगे तो उससे संबंधित व्यक्ति को जानकारी दी जाएगी और उनकी परमिशन मिलने पर ही आप उनकी शक्ल का उपयोग अपनी फोटो और वीडियो में कर पाएंगे।
  • Meta AI सर्वर में सेव रखता है आपकी WhatsApp चैट! इस तरह डिलीट करें अपना पर्सनल डेटा
    Meta AI अब Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन चुका है, जहां यूजर्स AI से सवाल पूछते हैं और कई बार पर्सनल जानकारी भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में Reset कमांड एक जरूरी फीचर बनकर सामने आता है। Reset कमांड Meta AI के साथ हुई मौजूदा बातचीत का कॉन्टेक्स्ट तुरंत क्लियर कर देता है, जिससे AI आगे की बातचीत में पुरानी चैट्स का इस्तेमाल नहीं करता। इसे चैट बॉक्स में /reset लिखकर आसानी से यूज किया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी AI बातचीत पर ज्यादा कंट्रोल देता है।
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?
    फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।
  • Instagram के AI वीडियो एडिटिंग टूल की घोषणा, अब आसानी से बदल पाएंगे बैकग्राउंड से लेकर आउटफिट तक
    Instagram कंटेंट क्रिएशन को बेहतर बनाने के लिए एक नया जेनरेटिव एआई वीडियो एडिटिंग फीचर लेकर आ रहा है, जिसे अगले साल पेश किया जाएगा। इस नए टूल के साथ क्रिएटर जल्द ही सिर्फ आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए अपने वीडियो में बैकग्राउंड, कपड़े समेत काफी सारे बदलाव कर पाएंगे। इसके लिए कोई खास एडिटिंग स्किल की भी जरूरत नहीं होगी।
  • Instagram पर छाएगा AI का जलवा, आपको बनाकर देगा प्रोफाइल पिक्चर!
    Instagram एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को प्रोफाइल फोटो बनाने की सुविधा देगा। एक नए लीक में दावा किया गया है कि Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसे फीचर को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स  को AI का उपयोग करके नई प्रोफाइल पिक्चर बनाने के लिए AI मॉडल का यूज करने की अनुमति देगा। हालांकि इस फीचर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »