5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
Infinix Smart 20 आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Smart 20 के 4GB/64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB/128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउनाइन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है।