• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Smart 8 Plus होगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ 1 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Smart 8 Plus होगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ 1 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Infinix Smart 8 Plus होगा 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ 1 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Flipkart

Infinix Smart 8 Plus में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Infinix Smart 8 Plus में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी।
  • Infinix Smart 8 Plus में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप है।
विज्ञापन
Infinix ने हाल ही में Infinix Smart 8 Plus की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। बजट स्मार्टफोन की घोषणा पहली बार बीते महीने की गई थी, लेकिन इसकी रिलीज की तारीख अभी भी साफ नहीं थी। अब, ब्रांड ने कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में द्स्तक दे रहा है। यहां हम आपको Infinix Smart 8 Plus के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Smart 8 Plus भारत लॉन्च की तारीख


Infinix ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि Infinix Smart 8 Plus भारत में 1 मार्च 2024 को लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई एक माइक्रोसाइट के जरिए यह खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन की कीमत अभी भी साफ नहीं है। हालांकि, यह 4 कलर ऑप्शन टिम्बर ब्लैक, गैलेक्सी व्हाइट और शाइनी गोल्ड में आएगा।


Infinix Smart 8 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Infinix Smart 8 Plus में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका एचडी + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 GO पर बेस्ड XOS 13 कस्टम स्किन पर काम करता है। अन्य फीचर्स में एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है।  टीजर से यह भी कंफर्म हुआ है कि Smart 8 Plus में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी जो यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसके साथ क्वाड एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »