• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • डिज़िटल डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस Xiaomi का स्मार्ट कुकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिज़िटल डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस Xiaomi का स्मार्ट कुकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mijia Smart Rice Cooker 3L सिंपल, लेकिन आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें चुनने के लिए एक से ज्यादा रंग विकल्प मिलते हैं, जैसे व्हाइट और ब्लैक।

डिज़िटल डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स से लैस Xiaomi का स्मार्ट कुकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi का नया स्मार्ट कुकर फोन या अन्य NFC सपोर्टेड डिवाइस से आसानी से पेयर हो सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट राइस कुकर
  • कई आधुनिक फीचर्स और NFC से है लैस
  • क्राउडफंडिंग के तहत 449 युआन (लगभग 5,200 रुपये) में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
Xiaomi अपने घरेलू बाज़ार में कई आधुनिक चीज़े लॉन्च करती रहती है। चीन टेक दिग्गज कंपनी ने अब देश में स्मार्ट कुकर लॉन्च किया है। Mijia Smart Rice Cooker 3L के नाम से लॉन्च किया गया यह कुकर पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आता है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसमें डिज़िटल OLED डिस्प्ले और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह कई पकवानों को स्मार्ट फीचर्स की बदौलत बेहद आराम से बना सकता है। इसका कंटेनर साइज़ 3 लीटर है। नया स्मार्ट कुकर IH सराउंड हीटिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, खाने को हर तरफ से बराबर पकाने में मदद करती है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

Mijia Smart Rice Cooker 3L के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए की। बुधवार को लॉन्च किए गए इस स्मार्ट कुकर की को फिलहाल क्राउडफंडिंग के तहत 449 युआन (लगभग 5,200 रुपये) में लिस्ट किया गया है। क्राउडफंडिंग पूरी हो जाने के बाद कंपनी इसकी रिटेल कीमत को 499 युआन (लगभग 5,800 रुपये) कर देगी। इसे Xiaomi की क्राउडफंडिंग वेबसाइट Xiaomiyoupin से खरीदा जा सकता है।

फीचर्स की बात करें, तो Mijia Smart Rice Cooker 3L सिंपल, लेकिन आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें चुनने के लिए एक से ज्यादा रंग विकल्प मिलते हैं, जैसे व्हाइट और ब्लैक। इसके टॉप में एक OLED डिस्प्ले दी गई है, जो यूज़र को संबंधित जानकारी दिखाता है। इसके अलावा ऊपर की ओर ही कई बटन दिए गए हैं, जो मोड, तापमान, टाइमर आदि के लिए इस्तेमाल होते हैं। डिस्प्ले के पास ही NFC सेंसर लगा है। इसके जरिए यूज़र कूकर को फोन से पेयर और कंट्रोल कर सकता है।

नया स्मार्ट राइस कुकर आईएच सराउंड हीटिंग तकनीक और स्फेरिकल प्रेशर एक्युमुलेटिंग वाल्व के साथ आता है, जो राइस (चावल) को ज्यादा सॉफ्ट और मीठा बनाने में मदद करता है। Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि इसमें 3mm मोटा बेस मटेरियल लाइनर भी है और सतह पर नई पीढ़ी की Daikin PFA पाउडर नॉन-स्टिक कोटिंग की गई है।

जैसा कि हमने बताया, NFC की मदद से यूज़र अपने फोन या अन्य सपोर्टेड डिवाइस को सीधे कुकर से पेयर कर सकता है फोन से इसे कंट्रोल कर सकता है। इसे Xiaomi के खुद के XiaoAI वॉयस असिस्टेंट से लैस स्मार्ट स्पीकर का उपयोग करके भी कंट्रोल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »