I

I - ख़बरें

  • Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
    Google ने I/O 2026 के दौरान Search के लिए कई बड़े AI अपडेट्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि यह पिछले 25 साल में Search box का सबसे बड़ा बदलाव है। नए intelligent Search box में Gemini 3.5 Flash मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जो ज्यादा नैचुरल और डिटेल सवाल समझ सकेगा। यूजर्स अब टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, फाइल्स और Chrome टैब्स की मदद से भी सर्च कर पाएंगे। Google ने AI agents, एजेंटिक बुकिंग फीचर्स और कस्टम विजुअल इंटरफेसेज जैसी नई सुविधाएं भी पेश की हैं। इसके अलावा Personal Intelligence फीचर को 200 से ज्यादा देशों तक बढ़ाया जा रहा है।
  • Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
    Google ने Google I/O 2026 के दौरान Universal Cart नाम का नया AI आधारित फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Search, Gemini, YouTube और Gmail जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच एक कॉमन शॉपिंग कार्ट की तरह काम करेगा। Universal Cart बैकग्राउंड में प्राइस कट, स्टॉक अपडेट और ऑफर्स ट्रैक करेगा। इसके अलावा Gemini AI की मदद से यह कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन्स और कंपेटिबल प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देगा। Google Wallet इंटीग्रेशन की वजह से यूजर्स को पेमेंट मैथड, लॉयल्टी बेनिफिट्स और डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी भी मिलेगी। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है।
  • Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
    Google I/O 2026 में कीनोट की शुरुआत 19 मई को सुबह 10 बजे पीटी (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे आईएसटी) शुरू होगा। गूगल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और आई/ओ वेबसाइट पर कई टेक सेशन के साथ-साथ मुख्य भाषण का लाइव प्रसारण होगा। कंपनी अधिकतर मुख्य घोषणाएं पहले दिन के मुख्य भाषण के दौरान होंगी।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
    भारत की Census 2027 पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें self-enumeration का नया फीचर जोड़ा गया है। इसके जरिए नागरिक खुद ऑनलाइन अपनी फैमिली और पर्सनल डिटेल्स भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और सटीक बनती है। यह सुविधा अप्रैल 2026 से Phase I के तहत अलग-अलग राज्यों में शुरू होगी। जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले घर और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी और दूसरे चरण में व्यक्ति से जुड़ी डिटेल्स ली जाएंगी। सरकार के मुताबिक सभी डेटा सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड रहेगा।
  • Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
    Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Google I O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को किया जाएगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में इन पर्सन और ऑनलाइन दोनों फॉर्मेट में होगा। कंपनी के मुताबिक इस दौरान Gemini, Android और अन्य प्रोडक्ट्स में AI से जुड़े नए अपडेट्स और ब्रेकथ्रू शेयर किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी AI मुख्य फोकस में रहने की उम्मीद है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब Google CEO Sundar Pichai भारत में India AI Impact Summit में भाग ले रहे हैं।
  • ये 10 विंडोज 11 शॉर्टकट करेंगे समय की बचत, चाहे कोई भी कर रहे हों काम
    10 ऐसे शॉर्टकट की बात कर कर रहे हैं, जिनके जरिए आप टास्क काफी आसानी से कर सकते हैं। जी हां सिर्फ इन बटन को एक साथ प्रेस करके आप किसी फीचर को खोलने में खराब किए जाने वाले समय की बचत कर सकते हैं। Win + L: इन बटन को एक साथ प्रेस करके डेस्क से दूर जाते हुए कंप्यूटर को तुरंत लॉक किया जा सकता है। Win + E: अपनी फाइल को नेविगेट करने के लिए फाइल एक्सप्लोरर खोला जा सकता है। Win + I: दोनों बटन एक साथ प्रेस करने पर मेन विंडोज सेटिंग्स ऐप डायरेक्ट खोली जा सकती है।
  • 18.3 करोड़ पासवर्ड लीक! क्या आपका Gmail अकाउंट सुरक्षित है? ऐसे करें चुटकी में चेक
    ऑस्ट्रेलियाई साइबर सिक्योरिटी शोधकर्ता ट्रॉय हंट की ओर से खुलासा किया गया है कि लाखों ईमेल यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा रहा है। ट्रॉय की वेबसाइट Have I Been Pwned के अनुसार, लगभग 3.5 TB चुराया गया डेटा ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया
    Tesla और X (पहले Twitter) के CEO Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी रॉकेट या AI अपडेट की वजह से नहीं, बल्कि QR कोड्स को लेकर। दरअसल, Musk ने हाल ही में X पर लिखा कि “मुझे QR कोड्स से नफरत है, ये आंखों के लिए परेशान करने वाली चीज हैं।” ये कमेंट उन्होंने स्वीडिश जर्नलिस्ट पीटर इमैनुएलसन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें लिखा था – “I’m never ordering from a QR code menu at a restaurant", यानी मैं रेस्टोरेंट में कभी भी QR कोड मेन्यू के जरिए ऑर्डर नहीं करूंगा।
  • GST कम: Samsung, Sony जैसे ब्रांड्स के 75 इंच स्मार्ट TV अब 8 हजार से भी ज्यादा सस्ते होंगे!
    32 इंच से बड़े स्मार्ट टीवी पर सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी को कम करके 18 प्रतिशत कर दिया है। यानी कि अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 22 सितंबर के बाद खरीदारी करने पर भारी बचत हो सकती है। सोनी से लेकर सैमसंग, एसर और थॉमसन के 75 इंच स्मार्ट टीवी अब फेस्टिव सीजन से पहले ही खरीदने के लिए काफी सस्ते हो जाएंगे।
  • सस्ती Flight के लिए इस्तेमाल करें Google का AI टूल, यह है तरीका
    Google ने नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया कि जिन्हें सीधे वेब पेज पर या गूगल फ्लाइट्स के बाएं और ऊपर दिए गए मीनू के जरिए देखा जा सकता है। कंपनी इस बात पर जोर देती है कि यह एक खास टूल है जो कि शायद सभी के लिए नहीं है, लेकिन यह फ्लेक्सिबल ट्रैवलर्स को सुविधा प्रदान करेगा, जिनका पहला लक्ष्य अपनी यात्रा पर पैसे बचाना है। यह टूल वर्तमान में कनाडा, भारत और अमेरिका में उपलब्ध कराया जा रहा है। 
  • ये हैं टॉप 50 इंच स्मार्ट टीवी, LG से लेकर Acer और Xiaomi टीवी पर डिस्काउंट
    अमेजन पर 50 इंच स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। LG 50 inch UR75 Series Smart TV में 50 इंच की LED डिस्प्ले है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट है। Acer 50 inch I Pro Series Smart TV में 50 इंच की LED डिस्प्ले दी गई है। Vu 50 inch Vibe Series QLED Google TV में 50 इंच की QLED डिस्प्ले है। Xiaomi 50 inch X Series 4K LED Smart TV में 50 इंच की LED डिस्प्ले है।
  • "दिल दें, OTP नहीं", UP Police ने दी चेतावनी, ध्यान नहीं दिया तो बैंक अकाउंट होगा खाली!
    फिल्म ‘Saiyaara’ के थिएटर क्लिप्स आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहीं लोग इमोशनल हो रहे हैं, तो कहीं प्यार का इजहार हो रहा है, तो कई जगह बेहोश भी हो जा रहे हैं। इसी पर तंज कसने वाला UP Police का एक X पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस का कहना है कि असल बेहोशी तो लोगों को तब आएगी जब प्यार के नाम पर ‘I love you’ के बाद OTP मांगा जाएगा और इसके बाद बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।
  • कैसे पता करें आपका पासवर्ड कहां-कहां लीक हुआ है? ये हैं 3 आसान तरीके
    आजकल कई वेबसाइट्स और ऐप्स खुद यूजर को अलर्ट भेजते हैं अगर उनका डेटा लीक हुआ है। लेकिन अगर आपने कभी कोई पुराना पासवर्ड दोबारा यूज किया है, तो खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद समय-समय पर चेक करें कि आपका पासवर्ड कहीं ऑनलाइन लीक तो नहीं हो गया। इस आर्टिकल में हम बताएंगे तीन आसान और फ्री तरीके जिनसे आप चेक कर सकते हैं कि आपका ईमेल या पासवर्ड किसी डेटा लीक में शामिल हुआ है या नहीं।
  • बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी, Acer से लेकर Infinix और Thomson TV मात्र 20 हजार में
    फ्लिपकार्ट पर 43 इंच स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर बैंक ऑफर शामिल हैं। Infinix 43 inch Smart Google TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Thomson World Cup 43 inch Smart Linux TV फ्लिपकार्ट पर 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। Toshiba 43 inch Smart TV ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 19,999 रुपये में लिस्टेड है।

I - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »