How To Guide

How To Guide - ख़बरें

  • ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) में कई बार फोटो से लेकर मोबाइल नंबर तक अपडेट नहीं होता है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय या ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा जांच के समय में आपको किसी तरह की दिक्कत भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी परेशानी से बचने के लिए आपको समय रहते अपना मोबाइल नम्बर और ड्राइविंग लाइसेंस लिंक के साथ ही अपडेट भी करवा लेना चाहिए।
  • फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
    अगर आप ट्रैवल के दौरान, बीच पर जाते हुए, हर समय पॉकेट में और बैग में फोन रखते हैं तो उसमें धूल, रूई के रेशे और गंदगी के बारीक कण चले जाते हैं, जिससे स्पीकर के छेदों में गंदगी जमा हो जाती है। कई हिस्सों में धूल चले जाने के चलते स्पीकर से कम आवाज आती है, कई बार आवाज दबी-दबी आती है और स्पीकर खराब तक हो जाता है।
  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
    आपके स्मार्ट टीवी का अगर रिमोट खो गया है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपका एंड्रॉयड फोन और टैबलेट भी रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
    डिलीट हुई फोटो एंड्रॉयड फोन में से तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं। बल्कि डिलीट हुई फोटो फोन के रीसायकल बिन में चली जाती हैं। आपको बता दें कि रिसेंटली डिलीट हुई इमेज आपके एंड्रॉयड फोन के रीसेंटली डिलीटेड फोल्डर में 30 दिनों तक सेव रहती हैं और उसके बाद पूरी तरह से डिलीट हो जाती हैं। इससे आपको जरूरत पड़ने पर सभी या चुनिंदा फोटो को रिकवर करने का काफी समय मिल जाता है।
  • आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
    एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अक्सर ऐप्स बहुत ज्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर लेती हैं, जिसके चलते फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। आप साधारण सेटिंग्स ऐप के जरिए और फाइल के जरिए भी यह पता लगा सकता हैं कि कौन सा ऐप ज्यादा स्टोरेज खा रहा है और उसे क्लियर करके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्टोरेज भर गई है और आप माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर भी नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो आज हम ऐसे तरीके के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें बहुत स्टोरेज घिर जाती है।
  • आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
    एंड्रॉयड फोन में कुछ आसान सेटिंग्स में बदलाव करके बैटरी लाइफ को बेहतर किया जा सकता है। आमतौर पर रोजाना के स्तर पर होने वाली फोन की कुछ चीजें बैटरी की ज्यादा खपत करती हैं। जैसे कि स्क्रीन ब्राइटनेस अगर हमेशा ज्यादा रहेगी तो इससे बैटरी पर लोड पड़ेगा और ज्यादा जल्दी ड्रेन होगी।
  • Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
    Instagram के शेड्यूल पोस्ट्स फीचर के जरिए यूजर्स पोस्ट तैयार करने के साथ उसे खास समय पर अपलोड कर सकते हैं। यह खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें किसी खास समय पर पोस्ट करना होता है, लेकिन उस समय पर हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। पोस्ट्स के अपलोड होने का समय पहले से प्लान करके यूजर्स बिना ऑनलाइन रहे भी पोस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
    यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में अपने-आप ऑर्डर की रिसिप्ट, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट दिखाता है, जिससे यूजर्स को डिलीवरी को मॉनिटर करने के लिए एक ही जगह मिल जाती है। हालांकि, यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए Gmail के स्मार्ट फीचर और पर्सनलाइजेशन और पैकेज ट्रैकिंग सेटिंग चालू करने की जरूरत होती है। जब एक बार यह परमिशन ऑन हो जाती है तो Google Wallet अपने-आप अपनी होम स्क्रीन पर आने वाली डिलीवरी दिखाता है।
  • Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
    Facebook अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स प्रदान करता रहता है। इसमें कई ऐसे फीचर है, जिनसे यूजर्स आसानी से अपने फॉलोअर्स और फ्रेंड्स से कनेक्ट हो सकते हैं, जिसमें Facebook स्टोरीज फीचर भी शामिल है। Facebook स्टोरीज के जरिए आप अपने शेड्यूल किए गए वीडियो पोस्ट के बीच फोटो और छोटे वीडियो के जरिए कंटेंट शेयर कर सकते हैं। वैसे तो स्टोरीज में पोस्ट हुआ कंटेंट सिर्फ 24 घंटे तक ही रहता है।
  • Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
    कई जियो-ब्लॉक वेबसाइट और सर्विस सिर्फ कुछ खास इलाकों में ही सीमित होती हैं। ऐसे में आप एक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं। VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर वेबसाइट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट ट्रैफिक भी एन्क्रिप्ट रहता है।
  • Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
    Instagram अकाउंट में लॉग इन करना होगा और अपने अकाउंट के बारे में एक जरूरी मैसेज पढ़ना होगा। ईमेल में एक अजीबोगरीब दिखने वाली वेबसाइट का लिंक होता है जो उससे उसका यूजरनेम और पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है। मगर आप कई तरीकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिशिंग स्कैम से बच सकते हैं। 
  • ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
    आपको पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए और अनुचित कंटेंट पर रोक लगानी चाहिए। लगातार किसी भी कंटेंट को देखने से या उसका सेवन करने से आदत लगने का खतरा रहता है। बच्चों को गेम खेलने की अनुमति देने के साथ स्क्रीन टाइम लिमिट तय करनी चाहिए। कौन सा गेम खेलना है या नहीं यह पहले से तय करना चाहिए। गेमिंग के दौरान कैसा व्यवहार करना है यह आपको पहले से सिखाना चाहिए। ताकि बच्चे किसी भी तरह से गलत आदतों के शिकार न हो जाएं।
  • एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
    क्या आपने सोचा है कि एल्युमिनियम फॉयल होम नेटवर्किंग में सुधार कर सकती है। एक रिसर्च में पता चला है कि इसे खास तौर पर डिजाइन किए गए रिफ्लेक्टर का आकार देकर वाई-फाई राउटर के पीछे लगाया जाएगा तो यह बहुत काम कर सकता है। यह वायरलेस सिग्नल को उन कमरों की तरफ मोड़ सकती है जहां उनकी ज्यादा जरूरत है और दीवारों के बाहर जाने वाले सिग्नल को कम कर सकती है।
  • Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
    Google Maps यूजर्स की मौजूदा लोकेशन पता लगाने के लिए एक ब्लू डॉट का उपयोग करता है। इसके आस-पास बने ब्लू सर्कल का साइज यह बताता है कि ऐप ने लोकेशन को कितने सटीक तरीके से पता किया है। अगर ऐप उपयोग करते हुए नीला डॉट बड़ा और छोटा होते नजर आता है तो इससे यह पता चलता है कि आपके फोन को मिलने वाले सिग्नल्स के आधार पर Google Maps आपकी सही लोकेशन को लेकर कितना कंफर्म है।
  • WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    WhatsApp जल्द ही यूजरनेम फीचर लाने वाली है, जिससे यूजर्स सिर्फ यूजरनेम का उपयोग करके दूसरों को सर्च कर पाएंगे और दूसरे भी उन्हें सर्च कर सकेंगे। कंपनी इस यूजरनेम फीचर को अपने यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी ऑप्शन प्रदान करने और प्लेटफॉर्म में वे दूसरों को कैसे दिखते हैं इसे बेहतर बना रही है। यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन अभी धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है।

How To Guide - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »