• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका

एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बहुत सारे फोटो क्लिक करने से फोन की गैलरी तेजी से भर जाती है।

एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

फोटो एंड्रॉयड फोन से तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं।

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड फोन में ज्यादा फोटो क्लिक होने से फोन की गैलरी भर जाती है।
  • एंड्रॉयड डिवाइस में 2 तरीकों से डिलीट हुए फोटो को वापस रिकवर कर सकते हैं।
  • एंड्रॉयड फोन में से फोटो तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं।
विज्ञापन

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बहुत सारे फोटो क्लिक करने से फोन की गैलरी तेजी से भर जाती है। ऐसे में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स फोन की गैलरी में स्पेस बनाने के लिए एक साथ कई फोटोज को डिलीट कर देते हैं। हालांकि, इस स्थिति में अगर आपने जरूरी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप एंड्रॉयड डिवाइस में दो तरीकों से डिलीट हुए फोटो को वापस रिकवर कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे में डिलीट हुई फोटो एंड्रॉयड फोन में से तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं होती हैं। बल्कि डिलीट हुई फोटो फोन के रीसायकल बिन में चली जाती हैं। आपको बता दें कि रिसेंटली डिलीट हुई इमेज आपके एंड्रॉयड फोन के रीसेंटली डिलीटेड फोल्डर में 30 दिनों तक सेव रहती हैं और उसके बाद पूरी तरह से डिलीट हो जाती हैं। इससे आपको जरूरत पड़ने पर सभी या चुनिंदा फोटो को रिकवर करने का काफी समय मिल जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉयड फोन की गैलरी से डिलीट हुई फोटो कैसे करें रिकवर:

  • अगर आपने कोई फोटो 30 दिन से कम समय पहले डिलीट की है तो उसे रिकवर करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन पर फोटोज या गैलेरी ऐप खोलना है।
  • उसके बाद अपने फोन के सभी एल्बम देखने के लिए स्क्रीन के नीचे नजर आ रहे एलबम्स बटन पर टैप करना है।
  • अब अपने एंड्रॉयड फोन के मॉडल के हिसाब से रिसेंटली डिलीटेड फोल्डर खोजने के लिए ऊपर या नीचे स्क्रॉल करना है।
  • रिसेंटली डिलीटेड फोल्डर पर टैप करके उसे खोलना है।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपकी डिलीट की गई सभी फोटो नजर आएंगी। यहां, स्क्रीन के ऊपर-दाएं कोने में नजर आ रहे वर्टिकल डॉटेड लाइन पर टैप करना है।
  • अब सिलेक्ट पर क्लिक करना है और उन खास फोटो पर टैप करना है,  जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं।
  • इसके अलावा आप एक बार में सभी फोटो का चयन करने के लिए सिलेक्ट ऑल पर भी टैप कर सकते हैं।
  • फिर हाल ही में डिलीट की गई फोटो को रिकवर करने के लिए रिस्टोर पर क्लिक करना है।
  • रिकवर की गई फोटो आपको उन्हीं फोल्डर में नजर आएगी, जहां से वे डिलीट की गई थीं।

Google Photos के जरिए एंड्रॉयड पर डिलीट हुई फोटो कैसे करें रिकवर:

  • एंड्रॉयड फोन यूजर्स गूगल फोटोज ऐप से हाल ही में डिलीट की गई फोटो रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर फोटोज ऐप खोलना होगा।
  • अब स्क्रीन के नीचे नजर आ रहे कलेक्शंस बटन पर टैप करना है।
  • अब एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां पर स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद बिन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सिलेक्ट पर टैप करना है और उन हाल ही में डिलीट की गई फोटो का चयन करना है, जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं।
  • ऐसा करने के बाद आप सिर्फ चयनित फोटो को रिकवर करने के लिए रिस्टोर पर टैप कर सकते हैं।
  • इसके अलावा हाल ही में डिलीट हुई सभी फोटो को रिकवर करने के लिए आप स्क्रीन के नीचे बाईं ओर नजर आ रहे रिस्टोर ऑल पर क्लिक कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »