अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हैं और चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लाइफ बेहतर तरीके से काम करे तो इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा।
Photo Credit: Pexels/Lukas Blazek
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वाइब्रेशन मोटर और कीपैड साउंड से भी बैटरी काफी ज्यादा खर्च होती है।
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हैं और चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी लाइफ बेहतर तरीके से काम करे तो इसके लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। एंड्रॉयड फोन में बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए उसकी बैटरी को कभी भी ओवर चार्ज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बैटरी के पूरी तरह खत्म होने के बाद ही फोन को चार्ज पर लगाने से बचना चाहिए। अधिक तापमान या धूप में अपने एंड्रॉयड फोन को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आइए उन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं, जिनसे आप बैटरी लाइफ को ज्यादा समय तक बढ़ा सकते हैं।
नोटिफिकेशन:
अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन को मैनेज करेंगे तो इससे भी आप बैटरी लाइफ को ज्यादा समय तक बढ़ा पाएंगे। आप सिर्फ बहुत जरूरी नोटिफिकेशन के अलर्ट की अनुमति दे सकते हैं तो आपका फोन बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है।
बैकग्राउंड ऐप एक्टिविटी:
एंड्रॉयड फोन में बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स अक्सर बैटरी का काफी उपयोग करते हैं। ऐसे में बैकग्राउंड ऐप एक्टिविटी को लिमिटेड करना काफी जरूरी है। यह सिस्टम आपके एंड्रॉयड फोन को इस्तेमाल न होने वाले ऐप्स को स्लीप मोड में डालने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे वो बैकग्राउंड में चलते नहीं और रिफ्रेश भी नहीं होते हैं। यूजर्स सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप एक्टिविटी से बैकग्राउंड ऐप एक्टिविटी को लिमिटेड कर सकते हैं।
ब्राइटनेस:
सबसे पहले तो आपको अपने एंड्रॉयड फोन के कंट्रोल सेंटर या सेटिंग्स मेनू से अडैप्टिव ब्राइटनेस को ऑन करनी चाहिए, जिससे आपके एंड्रॉयड फोन का एम्बिएंट लाइट सेंसर वातावरण की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकेगा। यह बैटरी की उतनी ही पावर इस्तेमाल करेगा, जितनी रोशनी के हिसाब से जरूरत होगी। अगर आपको लगता है कि आपके फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस ज्यादा है तो आप अपने एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ बेहतर करने के लिए मैनुअल स्तर पर इसे एडजस्ट कर सकते हैं।
स्क्रीन टाइमआउट:
अगर आपको लगता है कि स्क्रीन ज्यादा समय तक ऑन रहती है तो आप अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स मीनू में स्क्रीन टाइमआउट टाइमर कम कर सकते हैं। यह फोन के इस्तेमाल न होने पर आपके डिस्प्ले को चालू नहीं रखता है।
कीपैड साउंड और वाइब्रेशन:
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वाइब्रेशन मोटर और कीपैड साउंड से भी बैटरी काफी ज्यादा खर्च होती है। अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स में जाकर कीबोर्ड सेटिंग्स से कीपैड वाइब्रेशन और साउंड बंद करके बैटरी को ज्यादा समय तक चला सकते हैं।
बैटरी सेवर मोड:
अगर आपके एंड्रॉयड फोन की बैटरी कम हो गई है तो आप क्विक सेटिंग्स मीनू या कंट्रोल सेंटर से बैटरी सेवर मोड को ऑन कर सकते हैं। एंड्रॉयड फोन में यह फीचर आता है जो कि बैटरी कम होने पर चालू हो जाता है। इसके अलावा आप बैटरी लाइफ बेहतर बनाने के लिए डार्क मोड भी चालू कर सकते हैं। जिन फोन में AMOLED डिस्प्ले मिलती है तो यह उन जगहों पर पिक्सल बंद कर देता है, जहां ब्लैक कलर दिखाना होता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत