Honor Magic 8 Launch

Honor Magic 8 Launch - ख़बरें

  • Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
    Honor Magic 9 Super Edition को कंपनी ने Honor Magic 9 सीरीज के खास स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 11,000mAh की है। फोन में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ रियर में तीन कैमरा मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 दमदार चिप से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Honor Magic V6 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,600mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    Honor Magic V6 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के के इनर और आउटर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Magic 8 Pro Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.6 अपार्टर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Honor Magic 8 Pro Air की 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Honor Magic 8 Pro Air होगा 16GB रैम, Dimensity 9500 चिपसेट के साथ 19 जनवरी को लॉन्च!
    Honor Magic 8 Pro Air को कंपनी 19 जनवरी को मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन पिछले कई दिनों से चर्चा में है। अब इस कथित फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। Honor Magic 8 Pro Air को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। यहां से फोन की रैम, प्रोसेसर, परफॉर्मेंस क्षमता के बारे में अहम जानकारी मिलती है। फोन में विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • 7,500mAh की बैटरी के साथ पेश हुआ Honor Magic 8 Lite
    Honor Magic 8 Lite की 7,500 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 66 W वायर्ड Honor SuperCharge और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी छह वर्षों के इस्तेमाल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत कैपेसिटी पर चल सकती है। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-पावर सेविंग मोड भी मिलेगा जिससे 2 प्रतिशत बैटरी पर भी 60 मिनटों तक की कॉलिंग की जा सकेगी।
  • Honor Magic 8 Pro Launched: इसमें हैं 7100mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 16GB तक रैम जैसी खूबियां, जानें कीमत
    Honor ने अपने नए फ्लैगशिप Magic 8 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 6.71 इंच के 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,100mAh बैटरी जैसी हाई-एंड खूबियों के साथ आता है। पीछे की तरफ 200MP के मुख्य कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 50MP कैमरा और 3D सेंसर मौजूद है। फोन MagicOS 10 (Android 16) पर काम करता है और 16GB तक RAM तथा 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। मलेशिया में इसकी कीमत लगभग 99,000 रुपये से शुरू होती है।
  • Honor Magic 8 सीरीज हुई लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Honor Magic 8 Pro में 6.71 इंच 1.5K (1,256 x 2,808 पिक्सल्स) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। Honor Magic 8 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Magic 8, Magic 8 Pro का लॉन्च आज, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी से होंगे लैस! जानें सबकुछ
    Honor Magic 8 सीरीज 15 अक्टूबर यानी आज लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में दो मॉडल्स को शामिल किया जाएगा जिसमें Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro होंगे। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के फीचर्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। सीरीज के स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट्स में पेश किए जाएंगे। हैंडसेट्स में MagicOS 10 का सपोर्ट होगा जो कि Android 16 आधारित होगा।
  • Honor Magic V5 का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 6,100mAh की बैटरी
    इसमें 7.95 इंच OLED इनर डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.45 इंच की OLED आउटर स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसमें चीन की Deepseek की सपोर्ट वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
  • Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने होगा लॉन्च, 6,100mAh हो सकती है बैटरी
    यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। Magic V5 में 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है। Honor ने बताया है कि Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी के ई-स्टोर पर प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं।
  • Honor Magic 7 RSR Porsche Design: लॉन्च हुआ 24GB रैम, 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत
    Honor Magic 7 RSR Porsche Design को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे एगेट ग्रे और प्रोवेंस पर्पल शेड में पेश किया गया है। इसे दो वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनमें से बेस वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत चीन में 7,999 युआन (लगभग 93,000 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन  24GB रैम और 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी है, जिसकी कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,05,000 रुपये) रखी गई है। 
  • Honor Magic V3 ग्लोबल वेरिएंट 12 जीबी रैम, Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ होगा लॉन्च, Geekbench पर स्पॉट
    Honor Magic V3 ग्लोबल मॉडल Android 14 बेस्ड Magic OS 8.0 के साथ आ सकता है।
  • 100X डिजिटल जूम के साथ आएगा Honor Magic 6 RSR Porsche Design फोन, 18 मार्च को होगा पेश
    Honor Magic 6 RSR Porsche Design में 100W चार्जर बताया गया है।
  • Honor Magic 6 Series, Honor Magic V2 का MWC में 25 फरवरी को इंटरनेशनल लॉन्च
    इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इनमें LTPO OLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »