• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic 7 RSR Porsche Design: लॉन्च हुआ 24GB रैम, 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Honor Magic 7 RSR Porsche Design: लॉन्च हुआ 24GB रैम, 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को एगेट ग्रे और प्रोवेंस पर्पल शेड में पेश किया गया है। इसे दो वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनमें से बेस वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है।

Honor Magic 7 RSR Porsche Design: लॉन्च हुआ 24GB रैम, 1TB स्टोरेज, 200MP कैमरा वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

ख़ास बातें
  • RSR Porsche Design को एगेट ग्रे और प्रोवेंस पर्पल शेड में पेश किया गया है
  • 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 7,999 युआन है
  • 24GB रैम और 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 8,999 युआन है
विज्ञापन
Honor Magic 7 RSR Porsche Design को चीन में लॉन्च किया गया है। यह Magic 7 सीरीज का तीसरा मॉडल है, जो लुक में सीरीज के Pro मॉडल से थोड़ा अलग है, लेकिन लगभग एक समान स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है। नए Magic 7 RSR Porsche Design में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट मिलता है। जैसा की नाम से पता चलता है कि यह खास एडिशन पोर्शे कार के डिजाइन एलिमेंट्स को दिखाता है। इसकी एक अन्य खासियत इसमें शामिल 200MP टेलीफोटो कैमरा है। फोन 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से लैस आता है।
 

Honor Magic 7 RSR Porsche Design price

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को एगेट ग्रे और प्रोवेंस पर्पल शेड में पेश किया गया है। इसे दो वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनमें से बेस वेरिएंट में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत चीन में 7,999 युआन (लगभग 93,000 रुपये) है। टॉप-ऑफ-द-लाइन  24GB रैम और 1TB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी है, जिसकी कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,05,000 रुपये) रखी गई है। 
 

Honor Magic 7 RSR Porsche Design specifications

Honor Magic 7 RSR Porsche Design को Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 के साथ शिप किया जा रहा है। इसमें 6.8-इंच फुल-एचडी+ (1,280 x 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 5,000 nits HDR पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Edition चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Magic 7 RSR Porsche Design में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्टेड 1/1.3-इंच 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। पेरिस्कोप शूटर 100x डिजिटल जूम और 3x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 3D डेप्थ कैमरा है।

हैंडसेट को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 और IP68-रेट किया गया है। इसमें 3D फेस अनलॉकिंग के साथ 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन टू-वे बेइदो सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग को सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को ग्राउंड नेटवर्क सिग्नल न होने पर सैटेलाइट सिस्टम के जरिए कम्युनिकेशन करने की अनुमति देता है। खबर लिखते समय तक यह सुविधा चीनी बाजार तक ही सीमित है।

हॉनर मैजिक 7 आरएसआर पोर्श डिजाइन में 5,850mAh की बैटरी है जो 100W वायर्ड चार्जिंग, 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि फोन ने स्विस एसजीएस मल्टी-सिनेरियो गोल्ड लेबल फाइव-स्टार ग्लास स्क्रैच और ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन हासिल किया है। इसकी ग्लोरी किंग कांग जाइंट राइनो ग्लास कोटिंग को ऑनर ​​किंग कांग जाइंट राइनो ग्लास और समान वेट कैरियर वाले साधारण ग्लास की तुलना में 10 गुना स्क्रैच-रजिस्टेंट और 10 गुना ड्रॉप-रजिस्टेंट होने के लिए विज्ञापित किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »