• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google की नई सौगात! GPay पर मिलेगा पर्सनल और गोल्‍ड लोन, Maps देगा बाढ़ कोहरे का रियल टाइम अलर्ट

Google की नई सौगात! GPay पर मिलेगा पर्सनल और गोल्‍ड लोन, Maps देगा बाढ़-कोहरे का रियल टाइम अलर्ट

Google for India 2024 : गूगल ने गुरुवार को भारतीय यूजर्स के लिए कई नई सेवाओं और फीचर्स का ऐलान किया।

Google की नई सौगात! GPay पर मिलेगा पर्सनल और गोल्‍ड लोन, Maps देगा बाढ़-कोहरे का रियल टाइम अलर्ट

गूगल का कहना है कि उसके डिजिकवच (DigiKavach) इन‍िशिएटिव ने यूजर्स को 13 हजार करोड़ रुपये के घोटालों से बचाया।

ख़ास बातें
  • गूगल का भारत में सालान इवेंट
  • कई नई सेवाओं का किया ऐलान
  • गूगल पे पर मिलेगा पर्सनल-गोल्‍ड लोन
विज्ञापन
Google for India 2024 : गूगल ने गुरुवार को भारतीय यूजर्स के लिए कई नई सेवाओं और फीचर्स का ऐलान किया। गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट में कंपनी ने बताया कि वह गूगल पे (Google Pay) में नए इम्‍प्रूवमेंट्स ला रही है और अब यूजर इससे पर्सनल और गोल्‍ड लोन ले पाएंगे। ऑनलाइन स्‍कैम का पता लगाने और लोगों को उससे बचाने के लिए कंपनी ने नए फीचर की घोषणा की, जो बहुत जल्‍द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ जाएगा। गूगल ने कहा कि उसके Gemini Live का सपोर्ट अब स्‍थानीय भाषाओं में भी मिलेगा।  
 

Google Maps पर मिलेगा बाढ़-कोहरे का रियल टाइम अलर्ट 

दिल्‍ली में आयोजित हुए सालाना Google for India इवेंट में कंपनी ने गूगल सर्च एक्‍सपीरियंस में सुधार का ऐलान किया। पहले गूगल लिस्टिंग में सिर्फ फोन नंबर को जगह मिलती थी, जिस पर टैप करके कॉल करने का ऑप्‍शन होता था अब लोगों को कॉलिंग के साथ-साथ सीधे वॉट्सऐप पर कनेक्‍ट करने का विकल्‍प भी मिलेगा। यही नहीं, गूगल मैप पर बाढ़ और कोहरे का रियल-टाइम अलर्ट आएगा, जो यात्रा के दौरान लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा।   

कंपनी ने बताया कि वह अपने UPI ऐप Google Pay पर पर्सनल लोन और गोल्ड लोन का ऑप्‍शन ला रही है। पर्सनल लोन के लिए उसने आदित्य बिड़ला कैपिटल फाइनेंस और गोल्ड लोन के लिए मुथूट फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। गूगल पे की मदद से यूजर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन और 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन ले पाएंगे। 
 

फ्रॉड प्रोटेक्‍शन फीचर बचाएगा धोखेबाजों से! 

गूगल का कहना है कि उसके डिजिकवच (DigiKavach) इन‍िशिएटिव ने यूजर्स को 13 हजार करोड़ रुपये के घोटालों से बचाया। कंपनी ने दावा किया कि साल 2023 में यूजर्स को स्‍कैम से बचने के लिए 41 मिलियन से ज्‍यादा अलर्ट दिखाए गए। कंपनी ने कहा कि भारत में एंड्रॉयड यूजर्स को जल्‍द नया ‘फ्रॉड प्रोटेक्‍शन फीचर' मिलेगा। इससे फोन में ऐसे ऐप्‍स साइडलोड नहीं हो पाएंगे, जिससे यूजर्स को नुकसान हो। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »