Google Android 16

Google Android 16 - ख़बरें

  • Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 300 dpi की स्क्रीन डेंसिटी के साथ है। इसमें Unisoc Tiger T606 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Infinix Hot 70 की Google Play Console पर मॉडल नंबर - X6895 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की इमेज में फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रेम की दायीं साइड पर पावर, वॉल्यूम और AI बटन दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU दिया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
    Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
  • Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
    Google ने Pixel 10a को भारत में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 6.3 इंच pOLED 120Hz डिस्प्ले, Tensor G4 प्रोसेसर और 48MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 5,100mAh बैटरी, 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Pixel 10a Android 16 पर चलता है और सात साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा किया गया है। फोन 8GB + 256GB वेरिएंट में उपलब्ध है और 6 मार्च से बिक्री शुरू होगी।
  • Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!
    Google Pixel 10a का लॉन्च जल्द ही होने जा रहा है, 18 फरवरी, बुधवार यानी आज से फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी ने कुछ धांसू फीचर्स होने का संकेत दिया है। Google Pixel 10a ऑफिशियल पेज पर टीज किया गया है। फोन के प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी धांसू ऑफर्स भी दिए हैं।
  • Pixel 10a की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, पहले बुक करने वालों को मिलेंगे कई ऑफर्स
    Google ने अपने अपकमिंग मिड रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। यह फोन भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Pixel 10a को Pixel 10 सीरीज के बाकी मॉडल्स के मुकाबले कम कीमत वाले ऑप्शन के तौर पर उतारा जाएगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart और ऑफिशियल Google Store के जरिए होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Tensor G4 प्रोसेसर और Android 16 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
  • करोड़ों Android फोन्स खतरे में! चुटकी में हो सकते हैं हैक, Google ने जारी किया अपडेट
    CERT-In ने Android यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि Android 13 से लेकर नए Android 16 तक सभी वर्जन्स में बड़ी कमजोरियां मिली हैं। ये खामियां न सिर्फ Google Android सिस्टम बल्कि Qualcomm, MediaTek, NVIDIA, Broadcom और UNISOC जैसे चिपसेट मैन्युफैक्चरर्स को भी प्रभावित करती हैं, जिससे लगभग हर ब्रांड का स्मार्टफोन जोखिम में आता है। Google ने दिसंबर 2025 के सिक्योरिटी पैच में इन समस्याओं के लिए फिक्स जारी कर दिए हैं और अब फोन कंपनियों को इन पैचेस को तेजी से रोलआउट करना होगा ताकि यूजर्स सुरक्षित रह सकें।
  • Google कर रहा Android 17 लाने की तैयारी, जानें कब होगा पेश और कैसे अपग्रेड और फीचर्स मिलेंगे
    Android 16 की सफलता के बाद अगला वर्जन Android 17 अब 2026 के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। इंटरनल तौर पर इसे Cinnamon Bun के नाम से जाना जाता है। यह अपडेट डिजाइन, प्राइवेसी और डेस्कटॉप फंक्शन में एक बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इसके जरिए ज्यादा पर्सनलाइज और सुरक्षित यूजर्स अनुभव मिल सकता है। नया ओएस बेहतर सिक्योरिटी के लिए ऐप के व्यवहार को लिमिट करने के लिए कंट्रोल प्रदान करेगा।
  • Google आज लॉन्च कर रहा है Pixel 10 स्मार्टफोन, जानें मार्केट में किन स्मार्टफोन से लेगा टक्कर!
    Android फैंस की नजरें अब Google के नए फ्लैगशिप Pixel 10 पर टिकी हैं, जो Tensor G5 चिप और AI-सेंट्रिक कैमरा सपोर्ट लेकर आ रही है। वहीं, Samsung और Apple जैसे नामी ब्रांड पहले से ही Galaxy S25 और iPhone 16 के साथ लड़ाई के लिए तैयार हैं। चाहे कैमरा, परफॉर्मेंस, बंडल सर्विसेज या लम्बे सॉफ्टवेर सपोर्ट की बात हो - Pixel 10 को सारे मोर्चों पर टक्कर देनी होगी।
  • Pixel 10 Pro Fold 5G: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, लॉन्च से पहले जानें सब कुछ
    Google अपने अगली जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन - Pixel 10 Pro Fold 5G को इंडिया में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी तीन और डिवाइसेज - Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL भी मार्केट में उतारने की तैयारी की जा चुकी है। जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आ रहा है, फोन से जुड़े लीक्स और डीटेल्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि डिजाइन में कुछ अच्छे अपग्रेड्स के साथ ये फोल्डेबल फोन पुराने मॉडल जैसा ही लुक लेकर आएगा, बस थोड़े पतले बेजल, बेहतर वॉटर प्रोटेक्शन और कुछ नई कलर चॉइस के साथ।
  • Android स्मार्टफोन में कैसे चेक करें बैटरी हेल्थ, ये है सबसे आसान तरीका
    Android 16 अपडेट के साथ बैटरी हेल्थ चेक करने वाला फीचर चुनिंदा Google Pixel स्मार्टफोन में भी आ गया है। थर्ड पार्टी एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माताओं ने भी फोन में यह फीचर शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बैटरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। Google Pixel यूजर्स एंड्रॉयड 16 में अपडेट होने के बाद सेटिंग ऐप मेंनए ऑप्शन के जरिए फोन की बैटरी हेल्थ लेवल को चेक कर सकते हैं।
  • अब लॉक स्क्रीन पर दिखेगी रियल-टाइम ट्रैकिंग, Android 16 में आया iPhone जैसा फीचर
    गूगल ने पिछले महीने Android 16 का पहला स्टेबल वर्जन रिलीज किया, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इन्हीं में से एक है 'Live Updates' फीचर है, जो यूजर को उनके फोन की लॉक स्क्रीन पर रियल टाइम में जरूरी एक्टिविटीज की जानकारी देगा। इस फीचर की तुलना iPhone के Live Activities से की जा रही है, जहां किसी चल रही एक्टिविटी की शुरुआत से लेकर अंत तक की जानकारी एक ही जगह पर मिलती है। गूगल के मुताबिक, इसका मकसद ऐसे नोटिफिकेशन देना है जो टाइम-सेंसिटिव हों, ना कि पुराने इवेंट्स की जानकारी।
  • Google Pixel 6a यूजर्स के लिए खुशखबरी, बैटरी ओवरहीटिंग की दिक्कत ठीक करने के लिए कंपनी ने उठाया बड़ा कदम
    Google ने अपने Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश कर दिया है। सभी Pixel 6a यूजर्स को एंड्रॉयड 16 का अपडेट मिलेगा। 8 जुलाई से Pixel 6a के लिए ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर एंड्रॉयड 16 रोल आउट करने वाला है। इसे इंपेक्टेड डिवाइस के तौर पर लेबल किए गए फोन पर पेश किया जाएगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि बैटरी के ज्यादा गर्म होने की दिक्कत कम हो जाएगी
  • Google, Samsung और OnePlus से लेकर Xiaomi के फोन में मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
    हम आपको उन एंड्रॉयड डिवाइस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें Android 16 अपडेट मिलने की संभावना है। अगर आपका एंड्रॉयड डिवाइस इस लिस्ट में शामिल है तो जब ब्रांड इसे रोल आउट करना शुरू करेगा, तो उसे एंड्रॉयड 16 अपडेट मिल सकता है। Google Pixel को आम तौर पर सबसे पहले नया Android OS अपडेट मिलता है और ऐसा ही Android 16 के साथ भी होगा। इसके अलावा Motorola, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Oppo और iQOO फोन भी इस अपडेट को पाएंगे।
  • Google ने पेश किया Android 16, बेहतर सिक्योरिटी, स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे गजब फीचर्स, इन स्मार्टफोन पर पहले होगा उपलब्ध
    Google के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Android 16 बीटा के जरिए Pixel 8 या उससे नए डिवाइस यूजर्स इन फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। जबकि अन्य यूजर्स को ऑफिशियल रोलआउट होने के लिए कुछ और महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। Google ने कहा कि एंड्रॉयड 16 के साथ और भी कई फीचर्स जैसे कि HDR स्क्रीनशॉट, एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, आइडेंटिटी चेक और अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »