Gaming Tv

Gaming Tv - ख़बरें

  • TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
    XGIMI ने चीन में RS30 Pro High Brightness Edition प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,299 युआन रखी गई है। इस प्रोजेक्टर में 4K UHD रिजॉल्यूशन, 4500 CVIA Lumens ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और IMAX Enhanced जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग के लिए VRR, ALLM और AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी है। ऑडियो के लिए इसमें Harman Kardon के दो 12W स्पीकर्स मिलते हैं। प्रोजेक्टर में 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी दी गई है। भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी अभी नहीं है।
  • घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
    XGIMI ने Horizon 30 सीरीज के तहत Horizon 30 Pro, Horizon 30 Max और Horizon 30 Ultra Max 4K प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनमें RGB Triple Laser टेक्नोलॉजी, 120Hz रिफ्रेश रेट और AMD FreeSync जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप मॉडल में 6,000 ISO Lumens तक ब्राइटनेस और 10,000:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। प्रोजेक्टर Google TV, Dolby Vision और Harman Kardon स्पीकर्स के साथ आते हैं। अमेरिका में इनकी शुरुआती प्री-ऑर्डर कीमत 1,899 डॉलर है। कंपनी ने अभी भारत में इन प्रोजेक्टर की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
  • Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
    Redmi ने नया TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition चीन में लॉन्च किया है। यह TV खासतौर पर गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें RGB Mini LED डिस्प्ले के साथ 1,300 Nits की पीक Brightness और 360Hz Competition Mode दिया गया है। TV को 55-inch, 65-inch, 75-inch और 85-inch Screen Sizes में पेश किया गया है। इसमें 3GB RAM, 64GB Storage, Xiaomi HyperOS 4, HDMI 2.1, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,705 युआन यानी करीब ₹39,000 है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई TV S Pro RGB-Mini LED 2027 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसमें Standard और Supreme Edition दो मॉडल पेश किए हैं। दोनों टीवी में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 180Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए 360Hz तक का मोड मिलता है। Standard Edition में 5000 निट्स और Supreme Edition में 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी 65 इंच से लेकर 98 इंच तक के स्क्रीन साइज में आते हैं। Supreme Edition में 170W का 4.1.2-चैनल ऑडियो सिस्टम भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन यानी करीब ₹85,700 है।
  • LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
    मशहूर टीवी ब्रांड LG के स्मार्ट टीवी पर जासूसी करने का मामला सामने आया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि टीवी बंद होने पर भी आसपास की गतिविधि को रिकॉर्ड करता है और यह घर में मौजूद अन्य डिवाइसेज की जानकारी भी जुटाता है। वहीं, LG ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
  • Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
    Hisense ने भारतीय बाजार में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। नई टीवी सीरीज में ULED Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, 144Hz रिफ्रेश रेट और Hi-View AI Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है। टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ तथा Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। Hisense E8S सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध होगी।
  • एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
    Samsung India ने "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल के आधार पर मुफ्त Soundbar या अतिरिक्त TV दिया जा सकता है। कंपनी 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI का विकल्प भी दे रही है। इस टीवी सीरीज में AI Soccer Mode, AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स शामिल हैं। Samsung ने 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।
  • Netflix का गेमर्स के लिए तोहफा! फोन को बनाओ कंट्रोलर और TV पर खेलो वीडियो गेम्स
    Netflix ने आखिरकार अपने Smart TV ऐप पर गेमिंग का दरवाजा खोल दिया है। कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ टीवी पर गेम्स भी खेल पाएंगे। गेम्स में Pictionary: Game Night, Lego Party!, Tetris Time Warp, और Boggle Party जैसे टाइटल शामिल हैं। गेम खेलने के लिए फोन को कंट्रोलर की तरह यूज करना होगा, जिसके लिए Netflix Game Controller ऐप की जरूरत पड़ेगी।
  • Samsung ने 4K रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया Micro RGB TV, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्ट टेलीविजन में 115 इंच का डिस्प्ले 4K (3,840 × 2,160 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और Micro RGB HDR+ सपोर्ट के साथ है। सैमसंग की प्रॉपराइटरी Micro RGB टेक्नोलॉजी से रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो RGB LED को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमर्स के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है।
  • Haier G-League: शुरू हुआ BGMI का देसी टूर्नामेंट, जीतने वाले को 10 लाख रुपये!
    Haier ने भारत में अपना पहला बड़ा E-Sports टूर्नामेंट अनाउंस किया है, जिसे नाम दिया गया है Haier G-League। यह टूर्नामेंट खासतौर पर BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस लीग में टोटल 10 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है, जिसमें देशभर से हजारों प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत कंपनी की नई QD Mini LED TV रेंज के प्रमोशन के साथ की गई है और इसका मकसद गेमिंग और होम एंटरटेनमेंट के बीच एक नया कनेक्शन बनाना है।
  • Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स
    ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है।
  • Nintendo Switch 2 में मिला 7.9-इंच डिस्प्ले, 30 गेम्स का सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट, इस कीमत पर हुआ लॉन्च
    Nintendo ने आखिरकार अपने नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग कंसोल Switch 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह नया मॉडल पहले से बेहतर परफॉर्मेंस, नए सोशल फीचर्स और अपग्रेडेड कंट्रोलर्स के साथ आया है। Switch 2 में 7.9-इंच 1080p डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 256GB स्टोरेज और 4K TV आउटपुट सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च के समय ही इसमें करीब 30 गेम्स का सपोर्ट है, जिनमें Mario Kart World, Cyberpunk 2077 और Zelda जैसे बड़े टाइटल्स शामिल हैं।
  • Hisense का E7Q Pro QLED TV इस सप्ताह हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी और एक गेम बार इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। कंपनी के E7Q Pro QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा।
  • Xbox प्लेयर्स के लिए खुशखबरी! क्लाउड गेमिग में आ रहे हैं ये 3 धांसू Call of Duty गेम्स
    Call of Duty: Black Ops 6 लॉन्च के समय Game Pass Ultimate मेंबर्स के लिए Xbox क्लाउड गेमिंग (बीटा) के साथ खेलने के लिए उपलब्ध होगा होगा। अगला Call of Duty टाइटल, जो 25 अक्टूबर को PC और कंसोल पर आने वाला है, पहले Xbox गेम पास पर पहले दिन उपलब्ध होने की पुष्टि की गई थी।

Gaming Tv - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »