Galaxy Z Fold 7

Galaxy Z Fold 7 - ख़बरें

  • Samsung का Galaxy Z Flip 7 हो सकता है डुअल-चिप स्ट्रैटेजी वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल
    कंपनी के Galaxy Z Flip 7 के दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने वाले वेरिएंट में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, नॉर्थ अमेरिका सहित अन्य रीजंस में इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लीक, 200MP मेन कैमरा से होगा लैस!
    Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक हुई फोटो में फोन के अंदर पुराने मॉडल से मिलता जुलता वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आता है। देखने पर ऐसा लगता है कि यह फोन की डमी यूनिट भी हो सकती है। फोन की फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें 200MP का मेन सेंसर होगा।
  • Samsung के Galaxy Z Flip FE में हो सकता है Exynos 2400 चिपसेट
    कंपनी की योजना Galaxy Z Flip FE को एक अफोर्डेबल क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लाने की है। इसे आगामी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Samsung का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - SM-F761N के साथ लिस्ट हुआ है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है।
  • Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में हो सकता है सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल
    सैमसंग के जुलाई में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन को Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है।कंपनी के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Samsung G Fold कहा जा सकता है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में बेहतर माना जाता है।
  • Samsung का  Galaxy Z Fold 7 हो सकता है सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन
    Samsung के जल्द लॉन्च होने वाले Galaxy Z Fold 7 की फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस 8.9 mm की हो सकती है। कंपनी के अगले फ्लैगशिप डिवाइसेज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन रखा जा सकता है। Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस 3.9 mm और फोल्ड करने पर 8.9 mm की हो सकती है। इसकी तुलना में Galaxy Z Fold 6 की फोल्ड करने पर थिकनेस 12.2 mm और अनफोल्ड करने पर 5.6 mm की है।
  • Samsung ने शुरू की Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 की मैन्युफैक्चरिंग, जुलाई में लॉन्च!
    बुक-स्टाइल वाले Galaxy Z Fold 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और क्लैमशेल-स्टाइल वाले Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 दिया जा सकता है। टिप्सटर @PandaFlashPro ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि सैमसंग ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को पेश किया था।
  • Samsung जुलाई में लॉन्च कर सकती है Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7
    सैमसंग की योजना Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में वापस आयोजित करने की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लॉन्च का इवेंट जुलाई की शुरुआत में आयोजित किया जाएगा। सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी इसमें प्रदर्शित किया जा सकता है।
  • Samsung के सस्ते ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर
    Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। ये ईयरबड्स 2023 Galaxy Buds FE के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होंगे। अफवाह है कि कंपनी ईयरबड्स को अपने अपकमिंग फोल्डबेल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Flip 7 के साथ ही लॉन्च कर सकती है।
  • Android 16 के साथ लॉन्च होगा सैमसंग का Galaxy Z Fold 7, Geekbench लिस्टिंग में खुलासा!
    Samsung Galaxy Z Fold 7 कंपनी का अगला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा जो अब लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में नजर आया है। फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से कंफर्म हो जाता है कि इसमें One UI 8.0 स्किन के साथ Android 16 ओएस होगा। फोन में Android 16 का होना कई बड़े अपग्रेड्स की ओर इशारा करता है। फोन जुलाई-अगस्त में आ सकता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जल्द होगा लॉन्च
    Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Galaxy Z Fold 7 में नया 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें अपग्रेडेड अंडर डिस्प्ले कैमरा भी मिल सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले भी मिल सकती है। Galaxy Z Fold 7 की मोटाई 4.5 मिमी बताई गई है, जिसका मतलब है कि यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 1.1 मिमी स्लिम हो सकता है।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 7 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Fold 6 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में इन स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले कैमरा हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष चुनिंदा मार्केट्स में पेश किए गए कंपनी के Galaxy S25 Ultra में समान कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Fold 7 के साथ Galaxy Z Flip 7 को भी लाया जा सकता है।
  • Samsung के Galaxy Z Flip 7 में हो सकती है बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    यह Galaxy Z Flip 6 की जगह लेगा। इसके साथ कंपनी का Galaxy Z Fold 7 भी पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। Galaxy Z Flip 7 में 4,300 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में इसके पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 के साथ खत्म होगी फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या? कूलिंग सिस्टम में भी होगा सुधार!
    X पर एक टिप्सटर ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 के डिस्प्ले क्रीज को लगभग खत्म कर दिया गया है। पोस्ट में टिप्सटर लिखता है, "Galaxy Fold 7 की डिस्प्ले क्रीज लगभग चले गई है, लेकिन रोशनी में आप इसे थोड़ा-बहुत फील करेंगे।" टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Galaxy Z Fold 7 के साथ-साथ Galaxy Z Flip 7 के वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का साइज भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 में एक नया अधिक स्मूथ और ड्यूबेबल हिंज मैकेनिज्म मिलने की उम्मीद जताई गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 की डिस्प्ले क्रीज होगी बिल्कुल खत्म, टिप्सटर का दावा
    Samsung अपने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 7 पर काम कर रही है। हाल ही में पता चला है कि आगामी फोल्डेबल फोन में डिस्प्ले पर क्रीज खत्म होगी। टिपस्टर PandaFlash X के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 पर डिस्प्ले क्रीज लगभग खत्म हो गई है। कथित तौर पर यूजर्स क्रीज को सिर्फ तभी देख सकते हैं जब रोशनी कुछ खास एंगल से रिफ्लेक्ट होती है, जिससे पता चलता है कि अधिकतर मामलों में जब यूजर्स सीधे डिस्प्ले देख रहे हों तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं जाएगा।
  • Samsung के Galaxy Z Fold 7 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट
    कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज भी जल्द पेश की जा सकती है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 शामिल हो सकते हैं। Galaxy Z Fold 7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, Galaxy Z Flip 7 में आगामी Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB के RAM के साथ 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प दिए जा सकते हैं।

Galaxy Z Fold 7 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »