Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त Samsung Galaxy Z Fold 7 5Gपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट शामिल है। यहां हम आपको Galaxy Z Fold 7 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Offers & Price

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,29,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल जुलाई में ₹1,74,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,499 हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹51,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है।
Galaxy Z Fold 7 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है।
Galaxy Z Fold 7 5G में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है।
इसमें  6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है।
Samsung के इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Galaxy Z Fold 7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
Galaxy Z Fold 7 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »