Galaxy Update

Galaxy Update - ख़बरें

  • Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
    Samsung ने अपने Wallet ऐप में “Trips” फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को ट्रैवल से जुड़े डॉक्युमेंट्स और बुकिंग्स को एक ही जगह पर मैनेज करने में मदद करता है। यह फीचर फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, ट्रेन टिकट और अन्य डिटेल्स को ऑटोमैटिकली टाइमलाइन में ग्रुप करता है। यूजर्स मैन्युअली आइटम्स जोड़ सकते हैं और नोट्स भी सेव कर सकते हैं। Samsung के मुताबिक, यह फीचर Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म से सुरक्षित है। इसे अप्रैल 2026 से कुछ देशों में Samsung Galaxy डिवाइसेज पर रोलआउट किया जाएगा।
  • आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
    Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जो Android 16 QPR2 पर बेस्ड है। इस बार कंपनी ने बीटा को सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित नहीं रखा और Galaxy A-सीरीज के फोन को भी शामिल किया है। यह प्रोग्राम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है। यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसमें शामिल होकर नए फीचर्स का पहले अनुभव ले सकते हैं।
  • Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
    Samsung के कई Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, नई कीमतें 10 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। इसमें Galaxy A06, A07, A17, A36 और A56 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक डॉक्यूमेंट्स में नई कीमतों का जिक्र किया गया है।
  • Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान
    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए AirDrop सपोर्ट की घोषणा की है, जिसे Quick Share फ्रेमवर्क में इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से Samsung और Apple डिवाइसेस के बीच फाइल शेयरिंग आसान हो जाएगी। यह अपडेट 23 मार्च से साउथ कोरिया में रोलआउट होना शुरू हो रहा है और बाद में अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इसे भविष्य में अन्य डिवाइसेस तक भी एक्सपैंड किया जा सकता है।
  • Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
    Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक बताया जा रहा है लेकिन S सीरीज के ही एक लाइनअप में कंपनी ने लॉन्च से ठीक पहले अपडेट्स देना बंद कर दिया है। यह सीरीज है कंपनी की Galaxy S21 सीरीज जिसे सैमसंग ने जनवरी 2021 में लॉन्च किया था। सीरीज में कंपनी ने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स मॉडल Samsung Galaxy S21, Galaxy S21 Plus और टॉप वेरिएंट Galaxy S21 Ultra को लॉन्च किया था।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं।
  • स्मार्टफोन से खुलेगी गाड़ी, स्टार्ट भी होगी! Samsung ने महिंद्रा की इन कारों के लिए जारी किया कमाल का फीचर
    Samsung Wallet के जरिए Galaxy यूजर्स बिना फिजिकल चाबी के Mahindra की चुनिंदा कारों को कंट्रोल कर सकेंगे। इसी के साथ Mahindra पहली भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है जिसने Samsung के Digital Car Key इंटीग्रेशन को अपनाया है। यह फीचर Mahindra XEV 9e और BE 6 यूजर्स को अपने Galaxy स्मार्टफोन से गाड़ी को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने की सुविधा देता है।
  • Samsung के इस पॉपुलर फोन के यूजर्स नहीं उठा पाएंगे Android 17 के लुत्फ, मिल रहा है आखिरी अपडेट
    Samsung Galaxy S21 FE को आखिरकार अपना आखिरी OS अपडेट मिलने जा रहा है। यूजर्स अब अपने फोन में Android 16-बेस्ड One UI 8 का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन ये अपडेट इस स्मार्टफोन मॉडल के लिए आखिरी अपडेट के रूप में आएगा। सैमसंग ने Galaxy S21 FE को जनवरी 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया था और उस समय इस फोन को 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था। 
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लीक, 200MP मेन कैमरा से होगा लैस!
    Galaxy Z Fold 7 की रियल लाइफ इमेज लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक हुई फोटो में फोन के अंदर पुराने मॉडल से मिलता जुलता वर्टीकल ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आता है। देखने पर ऐसा लगता है कि यह फोन की डमी यूनिट भी हो सकती है। फोन की फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें 200MP का मेन सेंसर होगा।
  • Samsung Galaxy S25 Series LIVE Updates : 2025 में सैमसंग के नए धांसू फोन, फीचर्स से लेकर जानें कीमत
    Samsung की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S25 को आज लॉन्‍च किया जा रहा है। कंपनी तीन नए मॉडल Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra को पेश कर सकती है। इवेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको LIVE Blog में मिलेगी। नए सैमसंग स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
  • Samsung Galaxy S25 Slim की पहली झलक, स्लिम डिजाइन में ऐसा दिखा फोन का लुक!
    Samsung Galaxy S25 Slim कंपनी की गैलेक्सी एस25 सीरीज में एक खास मॉडल होगा जो कि अपने स्लिम डिजाइन के लिए सुर्खियों में है। इसके CAD रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन बेहद पतला नजर आ रहा है। इसकी मोटाई केवल 6.4mm बताई जा रही है। अल्ट्रा मॉडल से यह फोन छोटा भी होगा और पतला भी। फोन में मेटल का फ्रेम, ग्लास बैक पैनल दिया जा सकता है।
  • Whatsapp यूजर्स ध्‍यान दें! 1 जनवरी से इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा ऐप, देखें लिस्‍ट
    पॉपुलर मैसिजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) का सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा (Meta) ने कहा है कि वॉट्सऐप, नए साल से उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फ‍िर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। वॉट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है ताकि ऐप की सिक्‍योरिटी और फंक्‍शनैलिटी नई टेक्‍नॉलजीज के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2024: ये हैं Rs. 20 हजार के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन डील्स!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2024: अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आज से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है और आज मध्यरात्रि 12 बजे से सेल सभी के लिए लाइव होगी। हर साल की तरह इस साल भी अमेजन अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट लेकर आया है। यहां हम कुछ बेस्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 20,000 रुपये के अंदर खरीद सकते हैं।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2024: प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हुई अमेजन सेल, जानें सभी डील्स और ऑफर्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 2024: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल आज से प्राइम सदस्यों (Prime members) के लिए शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल की सालाना सेल में भी स्मार्टफोन लाइमलाइट में हैं, जिनपर जबरदस्त डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप, वियरेबल्स, टैबलेट, होम अप्लायंसेज सहित लगभग सभी प्रमुख कैटेगरी पर आकर्षक डिल्स मिल रहे हैं।
  • Oppo के स्मार्टफोन्स में मिलेंगे AI फीचर्स, कंपनी ने जारी किया ColorOS अपडेट
    इनमें से कुछ फीचर्स Google Pixel 8 सीरीज और Samsung Galaxy S24 सीरीज में देखे गए थे। Oppo ने बताया है कि ColorOS अपडेट में सपोर्ट वाले डिवाइसेज के लिए 100 से अधिक AI फीचर्स जोड़े जाएंगे

Galaxy Update - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »