Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है। इस लेख में आपको Samsung ब्रांड के स्मार्टफोन पर अमेज़न सेल में दी जा रही छूट के बारे में बताएंगे।
साल 2018 का पहला महीना भी नहीं बीता है और भारतीय बाज़ार में कई नामी कंपनियों के हैंडसेट लॉन्च हो चुके हैं। इनमें से एक है सैमसंग का गैलेक्सी ऑन7 प्राइम। फोन की कीमत 12,990 रुपये से शुरू होती है। इस वजह से गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को कंपनी की ही गैलेक्सी जे और गैलेक्सी ऑन सीरीज़ के कई फोन से चुनौती मिलती है। आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि यह नया मॉडल कितना अलग और दमदार है...
साल की शुरुआत में सभी कंपनियों की मंशा रही कि उनका प्रोडक्ट बाज़ार में उतरते ही छा जाए। इसी कोशिश में ना सिर्फ नए स्मार्टफोन बल्कि कंपनियों ने बाजार में पहले से उपलब्ध अपने लोकप्रिय फोन के अलग-अलग वेरिएंट भी उतारे। इनमें Moto X4 का 6 जीबी रैम वेरिएंट और Xiaomi Redmi 5 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट प्रमुख है।
Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
सैमसंग को अपना दबदबा बनाए रखने और नई बढ़त बनाने के लिए दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन की ज़रूरत थी। क्या इस जरूरत को पूरा करता है गैलेक्सी ऑन7 प्राइम? आइए इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं...
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वैसे, सैमसंग ने एक तरह से इस हैंडसेट पर से करीब हफ्ते भर पहले ही पर्दा उठा लिया था। याद रहे कि Samsung Galaxy On7 Prime लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था। Samsung के इस हैंडसेट की अहम खासियत में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ऑ7 प्राइम स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। कंपनी गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी और इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की भारत में कीमत व उपलब्धता की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
अब सैमसंग ने जानकारी दी है कि कंपनी भारत में 17 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी द्वारा इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने इस इनवाइट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।