Samsung Galaxy Note 8 पर 30,700 रुपये की छूट, और भी सैमसंग स्मार्टफोन पर हैं ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है। इस लेख में आपको Samsung ब्रांड के स्मार्टफोन पर अमेज़न सेल में दी जा रही छूट के बारे में बताएंगे।

Samsung Galaxy Note 8 पर 30,700 रुपये की छूट, और भी सैमसंग स्मार्टफोन पर हैं ऑफर्स

Samsung Galaxy Note 8 पर मिल रही 30,700 रुपये की छूट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S9 पर 19,510 रुपये का डिस्काउंट
  • एसबीआई कार्ड पर सर्वाधिक 2,000 रुपये की छूट
  • Samsung Galaxy Note 8 पर 30,700 रुपये की छूट
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है। वैसे, आम ग्राहक इस सेल का फायदा मंगलवार यानी 9 अक्टूबर की मध्यरात्रि से उठा पाएंगे। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2018 सेल में Xiaomi, Nokia, Samsung, Oppo, Vivo, Huwaei और Honor जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन छूट में बिक रहे हैं। इस लेख में आपको Samsung ब्रांड के स्मार्टफोन पर अमेज़न सेल में दी जा रही छूट के बारे में बताएंगे। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Galaxy S9, Galaxy Note 9, Samsung Galaxy Note 8, Galaxy S9, Samsung Galaxy A8+, Galaxy On7 Prime, Galaxy On7 Pro, Galaxy On5 Pro। अमेजन सेल 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी।
 

Samsung के कई स्मार्टफोन मिल रहे सस्ते में

Samsung Galaxy Note 8 पर 30,700 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट 43,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस दाम में आपको 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इच्छुक ग्राहकों को बिना ब्याज वाली ईएमआई और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दिया जाएगा। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सर्वाधिक 18,900 रुपये की छूट मिलेगी।

अमेजन सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस9 का 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट पर 19,510 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह हैंडसेट 42,990 रुपये में बिक रहा है। 128 जीबी वेरिएंट पर 21,010 रुपये की छूट के बाद 44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 22,010 रुपये की छूट के साथ 48,990 रुपये में उपलब्ध है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 18,900 रुपये की छूट मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ पर 17,910 रुपये की छूट दी जा रही है। अमेजन सेल में Samsung का यह स्मार्टफोन 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस दाम में आपको 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। याद करा दें कि दक्षिण कोरिया मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने इस हैंडसेट को इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। इस हैंडसेट के साथ भी आपको बिना ब्याज वाली ईएमआई और फी स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की कीमत वैसे तो 14,990 रुपये है लेकिन अभी अमेजन सेल के दौरान यह हैंडसेट 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है। पुराना फोन देने पर 9,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो का 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट 2,700 रुपये की छूट के साथ 6,790 रुपये और गैलेक्सी ऑन5 प्रो 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 5,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर क्रमश: Galaxy On7 Pro और Galaxy On5 Pro पर 6,049 रुपये और 5,336 रुपये की छूट मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »