Samsung Galaxy On7 Prime भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वैसे, सैमसंग ने एक तरह से इस हैंडसेट पर से करीब हफ्ते भर पहले ही पर्दा उठा लिया था। याद रहे कि Samsung Galaxy On7 Prime लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था। Samsung के इस हैंडसेट की अहम खासियत में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं।

Samsung Galaxy On7 Prime भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी टीएफटी डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं
  • Samsung Galaxy On7 Prime की बैटरी 3300 एमएएच की है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। वैसे, सैमसंग ने एक तरह से इस हैंडसेट पर से करीब हफ्ते भर पहले ही पर्दा उठा लिया था। याद रहे कि Samsung Galaxy On7 Prime लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया था। Samsung के इस हैंडसेट की अहम खासियत में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। इसके अलावा यह फोन सैमसंग पे मिनी को सपोर्ट करता है और कंपनी ने सैमसंग मॉल नाम का एक खास फीचर भी दिया है।  पहली बार कंपनी ने अपने वॉयस असिस्टेंट बिक्सबी को इस प्राइस रेंज के हैंडसेट का हिस्सा बनाया है।

Samsung Mall फीचर यूज़र को रियल लाइफ में तस्वीर लेने की सुविधा देता है, फिर यूज़र उस प्रोडक्ट की पहचान कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट के ज़रिए कर सकते हैं। यूज़र चाहे तो गैलरी में मौज़ूद किसी तस्वीर से भी प्रोडक्ट की पहचान कर पाएंगे। इसके बाद यूज़र चाहें तो सैमसंग मॉल के यूनीवर्सल कार्ट फीचर के जरिए प्रोडक्ट खऱीद सकते हैं। सैमसंग मॉल में कई शॉपिंग के वेबसाइट के प्रोडक्ट एक ही जगह मौज़ूद हैं। इसे ऑन इन वन शॉपिंग का नाम मिला है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की कीमत और लॉन्च ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम की कीमत 12,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट स्मार्टफोन ग्रेफाइट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में मिलेंगे। स्मार्टफोन की बिक्री 20 जनवरी से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। सैमसंग ने रिलायंस जियो यूज़र को 2,000 रुपये के कैशबैक देने का वादा किया है। इसके लिए यूज़र को 299 रुपये के पैक से 24 महीने तक रीचार्ज कराना होगा।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 8.5 ओएस पर चलेगा।

कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। दोनों सेंसर में अंतर ऑटोफोकस फीचर का है जो सिर्फ प्राइमरी कैमरे का हिस्सा है। कनेक्टिविटी फीचर में  4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Samsung Galaxy On7 Prime की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके बारे में 21 घंटे के टॉक टाइम का दावा किया गया है। डाइमेंशन 151.7x75.0x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Good battery life
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Lacks essential sensors
  • Sluggish autofocus
  • Boring design
  • Mediocre performance
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »