Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है।
Photo Credit: Oppo/Samsung/OnePlus
Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 16c 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है। Oppo Reno 16c 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर आता है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। आइए Oppo Reno 16c 5G, Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Oppo Reno 16c 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹53,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹57,999 है। जबकि OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹51,999 है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 16c 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 1,400 निट्स है। वहीं वहीं Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर
Oppo Reno 16c 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर आता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16c 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है।
बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16c 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16c 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 16c 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 16c 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Prime Day सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, Galaxy M47, Galaxy A56 जैसे फोन 25 हजार तक सस्ते!
Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील