Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G से हो रही है।

Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Samsung/Google/Oppo

Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 में गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर आता है।
  • Oppo Reno 15 Pro Mini 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Google Pixel 10 और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G से हो रही है। Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 में गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A57 5G, Google Pixel 10 और Oppo Reno 15 Pro Mini 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

कीमत
Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। वहीं Google Pixel 10 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,990 रुपये है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। 

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल और 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini 5G में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

प्रोसेसर
Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 में गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर आता है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। जबकि Google Pixel 10 एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। 

फ्रंट कैमरा
Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Google Pixel 10 में सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini 5G सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि Google Pixel 10 में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, 5जी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट मिलता है। वहीं Oppo Reno 15 Pro Mini 5G में 5जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

डाइमेंशन
Samsung Galaxy A57 5G की लंबाई 161.5 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 6.9 मिमी और वजन 179 ग्राम है। वहीं Google Pixel 10 की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है। जबकि Oppo Reno 15 Pro Mini 5G की लंबाई 151.21 मिमी, चौड़ाई 72.42 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 187 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W चार्जिंग के साथ 10000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. 20 हजार सस्ता मिल रहा Samsung फ्लैगशिप फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस, देखें सबसे धांसू डील
  3. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  4. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  5. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  6. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  9. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »