Android की राह पर Apple! 200MP कैमरा के साथ आएगा iPhone, लेकिन कब? यहां जानें
Apple आने वाले वर्षों में iPhone कैमरा टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 200MP कैमरा सेंसर को अपनाने की योजना बना रही है, लेकिन यह फीचर 2028 में लॉन्च होने वाली iPhone 21 सीरीज में देखने को मिल सकता है। इसके लिए Apple Samsung के कैमरा सेंसर पर निर्भर हो सकती है, ताकि सप्लाई चेन को डाइवर्सिफाई किया जा सके। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple लागत बढ़ने के बावजूद कीमतें बढ़ाने से बच सकती है और अतिरिक्त खर्च खुद वहन कर सकती है।