Flip Smartphone

Flip Smartphone - ख़बरें

  • Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
    Motorola के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल फोन को एक अहम सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। WiFi 7 की कनेक्टिविटी इनमें मिलने वाली है। UWB की कनेक्टिविटी इसमें मिलेगी जिससे कि डिवाइस को एक ट्रैकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैप से पेमेंट का फीचर भी होगा जिसके लिए इनमें NFC सपोर्ट होने का खुलासा भी यहां से होता है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Ai+ ने अपने 6 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली खास कीमतों का खुलासा कर दिया है। Ai+ Pulse 2 को ₹8,999 में खरीदा जा सकेगा, जबकि Nova 2 5G की कीमत ₹11,999 होगी। Nova 2 Neo 5G ₹12,999 में मिलेगा। वहीं शुरुआती खरीद के लिए Nova 2 Pro 5G की कीमत ₹16,999 और Nova 2 Ultra 5G की कीमत ₹18,999 बताई गई है। कंपनी का Nova Flip 5G ₹49,999 में मिलेगा, लेकिन इसमें ऑफर्स शामिल नहीं हैं। Flipkart की बड़ी सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी और कुछ ग्राहकों को 8 अक्टूबर से खरीदारी का मौका मिलेगा।
  • ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
    Vivo V40e 5G सस्ते वीवो स्मार्टफोन के रूप में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन को कंपनी ने दो साल पहले 28999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन वर्तमान में इसे 24991 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे 4 हजार का डिस्काउंट है।
  • स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
    Motorola ने IFA 2026 में Razr का नया Swarovski Edition पेश किया है। इस खास फ्लिप फोन के बैक पैनल पर 35 Swarovski क्रिस्टल लगाए गए हैं, जबकि हिंज पर 32-फेस वाला एक बड़ा क्रिस्टल दिया गया है। फोन को PANTONE Meteorite कलर में पेश किया गया है और इसके साथ क्विल्टेड, लेदर जैसा टेक्सचर मिलता है। इसमें 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 6.9 इंच का Extreme AMOLED मुख्य डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डुअल 50MP कैमरा सेटअप और 4,800mAh बैटरी भी मिलती है। अमेरिका में इसकी कीमत 899.99 डॉलर रखी गई है और बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी।
  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई है। इनमें मॉडल नंबर्स - SM-A857B और SM-F776B के साथ Samsung Galaxy Z Flip 8 और मॉडल नंबर्स - SM-D642B and SM-F971B के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide होने का अनुमान है। इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
    Samsung Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री फोल्डिंग स्ट्रक्चर दिया जा सकता है कंपनी की योजना इनर डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम करने या हटाने की है। इससे कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में एक बड़ा सुधार हो सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में नया हिंज डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस लगभग 0.5 mm कम हो सकती है।
  • Ai+ Nova Flip भारत में 50MP कैमरा, 4325mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Ai+ Nova Flip आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Ai+ Nova Flip के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। वहीं 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
    Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौरपर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • 10 लाख फोन बिके, अब 50 लाख का टारगेट! माधव सेठ का AI+ Smartphone को लेकर बोल्ड विजन
    Ai+ Smartphone भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। जुलाई 2025 में लॉन्च हुए इस देसी ब्रांड ने अब तक Pulse और Nova 5G मॉडल्स के जरिए करीब 10 लाख यूनिट्स बेच ली हैं। कंपनी के CEO माधव सेठ के मुताबिक, Ai+ का फोकस सिर्फ नंबरों पर नहीं बल्कि एक मजबूत इंडियन टेक इकोसिस्टम खड़ा करने पर है। 2026 के लिए कंपनी ने 5x ग्रोथ और 50 लाख यूनिट्स की बिक्री का टारगेट रखा है। इसके साथ ही Ai+ 5G पोर्टफोलियो, Flip-Foldable स्मार्टफोन और वियरेबल्स, टैबलेट्स जैसे इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है।
  • Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन मिल रहा 50 हजार रुपये सस्ता, यहां होगी जबरदस्त बचत
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 4 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Galaxy Z Flip 4 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि अगस्त, 2022 में 94,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,100 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है।
  • दिल्ली में यहां बन रहे थे नकली Samsung Galaxy फोन, पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानें सबकुछ
    दिल्ली में पुलिस ने करोल बाग में नकली सैमसंग स्मार्टफोन बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सैकड़ों स्मार्टफोन के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया है। यह ग्रुप मदरबोर्ड, कैमरे, बैटरी और फ्रेम जैसे कई पार्ट्स विदेशों से (मुख्यतौर पर चीन) से मंगवा रहा था। इन पार्ट्स को पुराने या सामान्य पार्ट्स के साथ मिलाकर ऐसे फोन बनाए जाते थे जो कि सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे कि Galaxy S Ultra  लाइनअप और Galaxy Fold और Flip सीरीज जैसे नजर आते थे।
  • AI+ NovaFlip: फोल्ड होने वाला फोन Rs 40 हजार के अंदर, जानें भारत में कब होगा लॉन्च
    Ai+ Smartphone ने भारत में अपने पहले फ्लिप स्मार्टफोन NovaFlip की घोषणा कर दी है। यह डिवाइस Q1 2026 में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। NovaFlip को कंपनी की Nova सीरीज के तहत पेश किया जाएगा, जिसमें आगे Nova Pro और Nova Ultra जैसे मॉडल्स भी शामिल होंगे। फोन NxtQuantum OS पर काम करेगा, जिसे फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्टेट्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी के मुताबिक, NovaFlip में कोई प्रीलोडेड ब्लोटवेयर नहीं होगा और इसे क्विक यूज और कम डिस्ट्रैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Slimmest Phones (2025 Edition): पतले भी और पावरफुल भी - ये हैं 2025 के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स!
    स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब “थिननेस” एक नई रेस बन चुकी है। पहले जहां ध्यान कैमरा या बैटरी पर था, वहीं अब ब्रांड्स का फोकस ऐसे फोन्स पर है जो हाथ में हल्के, देखने में प्रीमियम और टेक्निकली एडवांस हों। इस फीचर में Apple iPhone Air, Samsung Galaxy S25 Edge, Tecno Pova Slim, Motorola Edge 70, Samsung Galaxy Z Flip 7 और Huawei Mate 70 Air जैसे छह लेटेस्ट मॉडल शामिल हैं। इनके डिजाइन, मोटाई, वजन और फीचर्स की तुलना बताती है कि टेक्नोलॉजी का भविष्य अब “थिन और पावरफुल” की तरफ बढ़ चुका है।

Flip Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »