Ai+ स्मार्टफोन ने आज Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Ai+
Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले है।
Ai+ स्मार्टफोन ने आज Nova सीरीज में Ai+ Nova Flip को लॉन्च कर दिया है। Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले और 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। Nova Flip के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Ai+ Nova Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Ai+ Nova Flip के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री मई, 2026 से शुरू होगी। यह फोन ग्लेशियर व्हाइट (पैंटोन क्लाउड डांसर) में आता है। यह बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। वहीं 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UMCP2.2 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova Flip के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में ड्यूल 5G सिम,ब्लूटूथ, एनएफसी, ओटीजी, जीपीएस L1+L5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। यह फोन हाल सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर से लैस किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999