Fast Charging Smartphone

Fast Charging Smartphone - ख़बरें

  • Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
    Motorola Edge 70 Fusion पर Flipkart पर लिमिटेड टाइम Deal मिल रही है। फोन का 6GB + 128GB वेरिएंट ₹30,999 में लिस्ट है, जबकि हाल ही में इसकी कीमत ₹33,999 कर दी गई थी। Flipkart को-ब्रांडेड Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ₹1,550 Cashback भी मिल रहा है। इसके अलावा No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 7000mAh Silicon Carbon Battery, 68W Fast Charging, 1.5K 144Hz Quad Curved AMOLED Display और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें 50MP OIS कैमरा दिया गया है।
  • 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
    Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.39 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Kirin 9030S चिपसेट और 12GB RAM दी गई है, जबकि स्टोरेज 1TB तक है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन है।
  • क्या Fast Charging खराब कर रही है आपके मोबाइल फोन की Battery? जानिए पूरा सच
    Fast Charging आज स्मार्टफोन का जरूरी फीचर बन चुकी है। 33W से लेकर 120W तक की चार्जिंग वाले फोन बाजार में मौजूद हैं, लेकिन कई यूजर्स को डर रहता है कि ज्यादा तेजी से फोन चार्ज करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। जानकारियों के मुताबिक सिर्फ फास्ट चार्जिंग को बैटरी खराब होने की वजह नहीं माना जा सकता। बैटरी की उम्र पर फोन का तापमान, चार्जिंग का तरीका और लंबे समय तक 100 प्रतिशत चार्ज पर रहना ज्यादा असर डाल सकता है। ऐसे में सही चार्जर इस्तेमाल करना, ज्यादा गर्मी से बचना और फोन में दिए गए बैटरी बचाने वाले फीचर्स का इस्तेमाल करना जरूरी है।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • How to Charge Faster: फोन की चार्जिंग हो गई स्लो, तो वॉल सॉकेट और केबल करें इस्तेमाल, झटपट बढ़ेगी स्पीड
    फोन अगर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, लेकिन चार्जिंग फास्ट नहीं हो रही है तो आपको अपनी चार्जिंग आदतों में बदलाव करना चाहिए। सबसे पहले तो फोन को हमेशा ऑरिजल चार्जर से चार्ज करना चाहिए और वॉल सॉकेट में प्लग इन करके फोन को चार्जिंग पर लगाना चाहिए। फोन को चार्ज करते हुए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और हो सके तो एयरप्लेन मोड में रखना चाहिए।
  • Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
    Vivo X300 E को चीन में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Zeiss-ट्यून 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, IP68/IP69 रेटिंग और Android 16 आधारित OriginOS 6 भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने जापानी बाजार में Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। Oppo Reno 15A को जापान में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और रिपोर्ट के मुताबिक यह Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है।
  • Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo F33 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कैशबैक और EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
  • Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
    Oppo ने भारत में F33 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। इसे Flipkart और Oppo स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
    स्मार्टफोन कंपनियां अब एक तरफ जहां 10 हजार mAh जैसी विशाल बैटरी कैपिसिटी फोन में दे रही हैं, साथ में इन्हें चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर भी उपलब्ध करवा रही हैं। कुछ स्मार्टफोन तो ऐसे हैं जो मिनटों के अंदर चार्ज होकर आपको बहुत आसानी से सुबह से लेकर शाम तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें OnePlus, IQOO, Vivo जैसे कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
  • Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
    Vivo V60 Lite 4G (2026) वेरिएंट लॉन्च किया गया है और इसे कंपनी की पनामा वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया मॉडल Snapdragon 6s Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि पिछले साल के 5G वर्जन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया था। स्मार्टफोन में 6.77 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Realme कर रहा 300W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम, मोबाइल होंगे तुरंत चार्ज
    Realme वर्तमान में 300W चार्जिंग टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है।
  • Realme कर रही 150W चार्जिंग, 5200mAh बैटरी वाले नए स्मार्टफोन पर काम! जल्द होगा लॉन्च
    Realme अपने बेहतर 150W + 5200mAh बैटरी और 240W + 4600mAh बैटरी चार्जिंग सिस्टम के साथ सबसे आगे चल रहा है।

Fast Charging Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »