Christmas 2025 पर आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी खुशियों में हैकर्स ठगी की सेंध लगा सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस 2025 पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते और रिसीव करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। हैकर्स और साइबर ठग क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट के रूप में झांसेदार लिंक आपको भेजकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। मेलिशियस या फेक गिफ्ट लिंक (Fake Gift Link) लिंक भेजकर आपके अकाउंट को मिनटों में खाली किया जा सकता है।
WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जिससे किसी भी इमेज को क्रॉस चेक किया जा सकेगा। यह रीवर्स इमेज लुकअप की सुविधा देता है। यूजर जान सकेगा कि फोटो आखिर कहां से आई है, इंटरनेट पर जो फोटो मौजूद हैं वो इससे मेल खाती हैं या नहीं। WhatsApp बीटा के Android 2.24.23.13 वर्जन में इस फीचर को जोड़ा गया है। अभी बीटा टेस्टर्स के लिए ही यह उपलब्ध है।
Kaspersky ने यूज़र्स को इस तरह के क्लोन ऐप्स (WhatsApp Clone Apps) से बचने की सलाह दी है। वर्तमान में लाखों Android और iOS ऐप्स के क्लोन व मॉड ऐप्स मौजूद हैं, जो आपके स्मार्टफोन को स्लो कर सकते हैं और उससे भी खतरनाक यह है कि ये ऐप्स आपके निजी डेटा को चुरा सकते हैं।
फर्जी मैसेज को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए WhatsApp में उस मैसेज के ऊपर ‘forwarded many times' यानी 'कई बार फॉरवर्ड किए गए' लेबल लिखा आता है, लेकिन फिर भी यह लोगों को मैसेज को फैलाने से नहीं रोक पाता।
Fake WhatsApp मैसेज कहता है कि दो ब्लू टिक के साथ एक लाल टिक दिखाई देने का मतलब यह है कि आपके मैसेज पर सरकार कार्रवाई कर सकती है और तीन रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
PIB ने लोगों को ऐसे फेक मैसेज से दूर रहने को भी कहा है। WhatsApp एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है, इसलिए यूज़र्स के मैसेज को ना ही सरकार और यहां तक की ना ही व्हाट्सऐप खुद पढ़ सकता है।
WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेगी
एक फर्जी लिंक में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी देश में हर किसी को 500 रुपये का मुफ्त रीचार्ज देना चाहते हैं। इस मैसेज को व्हाट्सऐप पर ख़ूब फॉरवर्ड किया जा रहा है।