WhatsApp पर फेक न्‍यूज को पहचानने का यह है तरीका

इन ऑर्गनाइजेशंस की मदद से फोटो, वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग समेत अन्‍य कंटेंट को वेरिफाई किया जा सकता है।

WhatsApp पर फेक न्‍यूज को पहचानने का यह है तरीका

ये अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मराठी और पंजाबी समेत 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप यूजर्स को आए दिन अनवेरिफाइड सूचनाएं मिलती हैं
  • फैक्ट-चेकिंग टिपलाइन्स इन सूचनाओं की हकीकत बताती हैं
  • ये कई भाषाओं में उपलब्‍ध हैं और यूजर्स को सही जानकारी देती हैं
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल फेक न्यूज और गलत इन्‍फर्मेशन फैलाने के लिए भी किया जाता है। हालांकि फेक न्‍यूज के सर्कुलेशन को रोकने लिए वॉट्सऐप, फीचर्स की एक लिस्‍ट लागू करने का दावा कर रहा है। वॉट्सऐप यूजर्स को आए दिन अनवेरिफाइड सूचनाएं मिलती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वॉट्सऐप पर मिलने वाली जानकारी को आप कैसे वेरिफाइड यानी सत्‍यापित कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध, हाल में पूरे हुए 5 राज्‍यों के  विधानसभा चुनाव और तमाम राजनीतिक-सामाजिक पहलुओं को देखते हुए वॉट्सऐप पर मिलने वाली अनवेरिफाइड सूचनाओं को वेरिफाइ करना प्रासंगिक हो जाता है।  

देश में कम से कम 10 फैक्‍ट-चेक ऑर्गनाइजेशंस के पास वॉट्सऐप पर अपनी टिपलाइन है, ताकि यूजर्स उन्‍हें मिली जानकारी को वेरिफाई कर सकें। इन टिपलाइनों को इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क (IFCN) द्वारा वेरिफाई किया जाता है। इन ऑर्गनाइजेशंस की मदद से फोटो, वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग समेत अन्‍य कंटेंट को वेरिफाई किया जा सकता है। ये अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मराठी और पंजाबी समेत 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। 
 

भारत में वॉट्सऐप पर फैक्ट-चेकिंग टिपलाइन्स 

वॉट्सऐप पर मौजूद फैक्‍ट चेकर्स का इस्‍तेमाल करके फर्जी खबरों की पहचान की जा सकती है और इन्‍फर्मेशन को वेरिफाई किया जा सकता है। ये इस प्रकार हैं। 

AFP: +91 95999 73984
बूम: +91 77009-06111 / +91 77009-06588
फैक्‍ट क्रेस्केंडो: +91 90490 53770
फैक्‍टली: +91 92470 52470
इंडिया टुडे: +91 7370-007000
न्यूजचेकर: +91 99994 99044
न्यूजमोबाइल: +91 11 7127 9799
क्विंट WebQoof: +91 96436 51818
द हेल्‍दी इंडियन प्रोजेक्‍ट : +91 85078 85079
विश्वास न्‍यूज : +91 92052 70923 / +91 95992 99372

इन टिपलाइन्‍स के अलावा IFCN के पास खुद का डेडिकेटेड वॉट्सऐप चैटबॉट है, जो यूजर्स को उन्‍हें मिली इन्‍फर्मेशन वेरिफाई करने में मदद करता है। 
 

वॉट्सऐप पर कैसे करें फैक्ट-चेक 

यूजर्स को इन फैक्ट-चेकिंग टिपलाइन्‍स के नंबर को अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव करना होगा या उनके लिंक्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें वॉट्सऐप पर ‘Hi' भेजना होगा। क्‍योंकि ये टिपलाइन चैटबॉट होती हैं, इसलिए आप जिस इन्‍फर्मेशन को फीड करेंगे, उसे वेरिफाई करने में उन्हें कुछ समय लगता है। इन फैक्ट-चेकिंग टिपलाइन का प्रमुख मकसद यूजर्स को फोटो, वीडियो, वॉइस और टेक्स्ट मेसेज के रूप में मिलने वाली जानकारी को वेरिफाई करना है। हम आपको इनके बारे में और जानकारी दे रहे हैं। 

AFP : AFP फैक्ट चेक टिपलाइन को टेक्स्ट मेसेज, वीडियो और फोटोज की हकीकत चेक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। 

बूम : AFP की तरह बूम भी अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह बंगाली भाषा में भी काम करता है। यूजर्स इसकी मदद से उन्‍हें मिलीं फोटो, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट को वेरिफाई कर सकते हैं। बूम के न्यूजलेटर को भी सब्‍सक्राइब किया जा सकता है। 

फैक्ट क्रेस्केंडो : यह 9 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, मराठी, ओडिया और तमिल शामिल हैं। यूजर्स की जानकारी को वेरिफाई करने के अलावा यह COVID-19 से जुड़ी जानकारी भी देता है। 

फैक्टली : इसके जरिए किसी आर्टिकल, वीडियो और बाकी कंटेंट को व‍ेरिफाई किया जा सकता है। यूजर फैक्टली के न्यूजलेटर का सब्‍सक्रिप्‍शन भी ले सकते हैं। यह सिर्फ अंग्रेजी में ही काम कर सकता है।

इंडिया टुडे: फैक्टली की तरह इंडिया टुडे ग्रुप, फैक्ट चेक यूजर्स को मेसेज, फोटो या वीडियो के रूप में अपनी जानकारी सबमिट करने देता है। यह अंग्रेजी के अलावा हिंदी को भी सपोर्ट करता है। 

न्‍यूजचेकर : यह अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, मराठी, पंजाबी और उर्दू समेत 9 भाषाओं में काम करता है। इसके जरिए यूजर्स उन्‍हें मिले संदिग्ध मेसेज, फोटो और वीडियो को वेरिफाई कर सकते हैं। इसी तरह बाकी फेक्‍ट चेकर्स भी यूजर्स को मिलने वाले अनवेरिफाइड मेसेज सत्‍यापित करने में मदद करते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »